1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने की अगली फिल्म की घोषणा, इस हॉलीवुड फिल्म में इन स्टार्स के साथ आएंगी नज़र

प्रियंका चोपड़ा ने की अगली फिल्म की घोषणा, इस हॉलीवुड फिल्म में इन स्टार्स के साथ आएंगी नज़र

 Published : Oct 28, 2020 10:39 am IST,  Updated : Oct 28, 2020 10:39 am IST

प्रियंका चोपड़ा ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है।

Priyanka chopra new hollywood film- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। वो हॉलीवुड में एक बार फिर अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरने जा रही हैं। इस मूवी में वो स्ट्रॉसे, सैम ह्यूगन, सेलीन डायोन जैसे स्टार्स के साथ नज़र आएंगी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। 

प्रियंका चोपड़ा ने इस खबर की जानकारी देते हुए लिखा, "शानदार लोगों के साथ शानदार मूवी शुरू करने के लिए बेहद एक्साइडेट हूं। जिम स्ट्रॉसे, सैम ह्यूगन, सेलीन डायोन। ये मेरा सम्मान है। चलो चलते हैं।"

#TheWhiteTiger: प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक आया सामने, इस अंदाज में दिखे राजकुमार राव

जानकारी के अनुसार, ये जर्मन मूवी 'टैक्स्ट फॉर यू' का रीमेक है, जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। यह सोफी क्रैमर के नॉवेल पर आधारित है। 

प्रियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में भी दिखाई देंगी। ये मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें प्रियंका का फर्स्ट लुक भी सामने हा चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन