1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा का रेट्रो लुक सोशल मीडिया पर छाया, देखिए दिवाली पार्टी की Photos

प्रियंका चोपड़ा का रेट्रो लुक सोशल मीडिया पर छाया, देखिए दिवाली पार्टी की Photos

 Published : Nov 07, 2021 12:49 pm IST,  Updated : Nov 08, 2021 07:02 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

priyanka chopra retro look diwali celebration - India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा का रेट्रो लुक सोशल मीडिया पर छाया  Image Source : INSTA: PRIYANKACHOPRA

मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लिए इस साल की दिवाली बेहद खास रही। उन्होंने लॉस एंजेलिस में अपने नए घर में न सिर्फ लक्ष्मी पूजन किया, बल्कि जमकर सेलिब्रेट भी किया। वो सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने नए लग्जीरियस घर की कुछ झलकियां दिखाई थीं और अब उन्होंने दिवाली पार्टी की फोटोज साझा की हैं, जो वायरल हो रही हैं। 

दिवाली पार्टी में प्रियंका ने रेट्रो लुक कैरी किया। उन्होंने सूट के साथ बड़े सनग्लासेस पहने। इस लुक में वो बेहद स्टनिंग लगीं। 

प्रियंका चोपड़ा नए घर में निक जोनस संग सेलिब्रेट की दिवाली, देखें ये Video

प्रियंका ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'लिली सिंह को आदर्श मेजबान और दोस्त क्या बनाता है? वो एक फेलो पंजाबी हैं। इस साल के दिवाली समारोह का क्या शानदार अंत हुआ! इतनी शानदार शाम के लिए लिली तुम्हारा शुक्रिया।'

आपको बता दें कि प्रियंका ने विदेश में रहकर भी देसी अंदाज में दिवाली का जश्न मनाया। उन्होंने पति निक जोनस के साथ कई फोटोज शेयर की हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन