1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने बताया - भारत के लिए 10 लाख डॉलर जुटाने के लिए 14,000 से अधिक लोगों ने दिया है योगदान

प्रियंका चोपड़ा ने बताया - भारत के लिए 10 लाख डॉलर जुटाने के लिए 14,000 से अधिक लोगों ने दिया है योगदान

 Published : May 13, 2021 04:43 pm IST,  Updated : May 13, 2021 04:43 pm IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने साझा किया कि भारत को कोविड 19 की दूसरी लहर के बीच मदद करने के लिए 14,000 से अधिक योगदानकतार्ओं ने 10 लाख डॉलर जुटाने में मदद की है।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
भारत के लिए 10 लाख डॉलर जुटाने के लिए 14,000 से अधिक लोगों ने दिया है योगदान Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने साझा किया कि भारत को कोविड 19 की दूसरी लहर के बीच मदद करने के लिए 14,000 से अधिक योगदानकतार्ओं ने 10 लाख डॉलर जुटाने में मदद की है।

प्रियंका ने भारत के समय के अनुसार बुधवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक विश्व मानचित्र और उन देशों को दिखाया गया है जहां से भारत की मदद करने के लिए दान डाला गया है।

वीडियो शेयर कर प्रियंका ने लिखा कि हमारे इतिहास के कुछ सबसे काले दिनों में,मानवता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हम एक साथ बेहतर हैं। निक और मैंने आपके समर्थन से बहुत खुश हैं, और हमने दुनिया के इतने सारे हिस्सों से भारत के लिए मदद एकत्र कर ली है।

प्रियंका ने आगे कहा, 14000 से अधिक अच्छे नागरिकों ने अपना दिल खोल के इस कठिन समय में 10 लाख डॉलर जुटाने में हमारी मदद की। अनगिनत अन्य लोगों ने इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए इसे दुनिया में फैलाने में हमारी मदद की। एकत्र किया गया सारा पैसा देश में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वैक्सीन आदि की जरूरत पूरा करने में लगाया जा रहा है।

प्रियंका ने साझा किया कि अब हमें 30 लाख डॉलर का लक्ष्य पूरा करना है।

अभिनेत्री ने कहा ''हम सभी मदद करना जारी रखेंगे, यहाँ रुकना नहीं है। अब हमें 30 लाख डॉलर का लक्ष्य पार करना है और हम जानते हैं कि आपकी सहायता और समर्थन से हम इसे भी प्राप्त कर सकते हैं। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद।''

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन