1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका को अमेरिका में आ रही हिन्दी फिल्मों की याद

प्रियंका को अमेरिका में आ रही हिन्दी फिल्मों की याद

 Published : Dec 07, 2016 06:45 pm IST,  Updated : Dec 07, 2016 06:45 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका पिछले काफी वक्त से अपने हॉलीवुड करियर पर काफी ध्यान दे रही हैं। इन दिनों वह अमेरिकी टेलीविजन शो धारावाहिक ‘क्वांटिकों’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका पिछले काफी वक्त से अपने हॉलीवुड करियर पर काफी ध्यान दे रही हैं। इन दिनों वह अमेरिकी टेलीविजन शो धारावाहिक ‘क्वांटिकों’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस शो के कारण उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल हुई है। शो में उनके किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस दौरान प्रियंका बॉलीवुड से दूर हो गई हैं। प्रियंका को इन दिनों हिन्दी फिल्मों की याद आ रही है और वह जल्द से जल्द हिन्दी फिल्म करना चाहती हैं।

प्रियंका ने ट्विटर पर मंगलवार को सवाल-जवाब सत्र में एक प्रशंसक द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह बॉलीवुड को याद करती हैं, इस पर उन्होंने कहा, "हां, मैं हिंदी फिल्मों को बहुत याद करती हूं। अगली फिल्म में काम करने का इंतजार नहीं कर सकती।" एक अन्य प्रशंसक द्वारा यह पूछे जाने पर कि दूसरी बार पीपुल्स च्वाइस अवार्ड में शामिल होने पर कैसा महसूस कर रही हैं, प्रियंका ने कहा कि यह उनके लिए शानदार व गौरवपूर्ण अनुभूति है।

प्रशंसक द्वारा यह पूछे जाने पर कि बॉलीवुड में वह कौन-सी भूमिका निभाना चाहती हैं, प्रियंका ने कहा कि वह पर्दे पर एक एरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहती हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका वर्तमान में अपनी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की रिलीज के लिए तैयार हैं। उनकी यह फिल्म अगले साल 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन