1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग की पूरी, फोटो शेयर करते हुए लिखा इमोशनल पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग की पूरी, फोटो शेयर करते हुए लिखा इमोशनल पोस्ट

 Published : Jun 12, 2019 06:31 am IST,  Updated : Jun 12, 2019 06:59 am IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग पूरी करने के बाद प्रियंका ने पूरी टीम के साथ फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है।

प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग पूरी करने के बाद प्रियंका ने पूरी टीम के साथ फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है। प्रियंका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि फिल्म की शूटिंग का आखिर दिन काफी इमोशन भरा होता है फिल्म के क्रू, को-स्टार, प्रोड्यूसर सभी को धन्यवाद।

प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह फिल्म हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगा। मैंने यह फिल्म सिर्फ इसलिए नहीं कि क्योंकि इस फिल्म के प्रोड्यूसर सिदार्थ राय कपूर और डॉयरेक्टर रोनी मेरे खास दोस्त हैं बल्कि इस फिल्म को करने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और मुझे इसके माध्यम में कुछ अलग करने का मौका मिला। आगे प्रियंका कहती हैं फरहान अख्तार को बहुत- बहुत शुक्रिया.... मैं फरहान जैसा अमेजिन को-स्टार के साथ बार-बार काम करना चाहूंगी।

बता दें कि बॉलीवुड फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जायरा वसीम भी इस फिल्म में है और इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक को लेकर काफी चर्चा में हैं। जायरा वसीम की ये तीसरी फिल्म हैं, इससे पहले वो आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया है। 

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर फिल्म द स्काई इज पिंक को नेशनल फिल्म अवार्ड विनर शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा करीबन तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। शोनाली इससे पहले साल 2015 में आई फिल्म मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ को डायरेक्ट किया था। जिसमें कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी। वहीं अपकमिंग फिल्म में जायरा वसीम के अलावा रोहित सुरेश सरफ भी मुख्य भूमिका में होंगे।

मुंबई मिरर के मुताबिक इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और लिखा गुलजार ने है। फिल्म की कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग मार्च में खत्म की जा चुकी है। वहीं गानों की शूटिंग अभी की जा रही है।​

ये भी पढ़ें:

क्या बिग बॉस 13 में नजर आएंगे चिराग पासवान? हिमांश कोहली और विजेंद्र सिंह का भी नाम आया सामने 

अमिताभ बच्चन के बाद सिंगर अदनान सामी का ट्विटर अकाउंट भी हुआ हैक 

रिलीज हुआ 'आर्टिकल 15' का एंथम 'शुरू करें क्या', दमदार रैप के साथ शानदार गाना 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन