बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब मशहूर सिंगर अदनान सामी का ट्विटर हैंडल भी हैक हो गया है। इस अकाउंट को भी हैक करने के बाद पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की तस्वीर लगाई गई है। अकाउंट हैक करने के बाद कई सारे ट्वीट भी किए गए हैं। अदनान के सभी पुराने ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए। उनके फॉलोवर्स भी कम हो गए।
अदनान के ट्विटर से एक ट्वीट पिन किया गया जिसमें लिखा है- जो भी हमारे भाई देश पाकिस्तान से धोखा करेगा वो इस बात को समझ ले कि उसे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की तस्वीर प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर और पाकिस्तानी झंडा दिखाई पड़ेगा।
Related Stories


हालांकि बाद में ये सारे ट्वीट डिलीट कर दिए गए। जिसे शायद अदनान की टीम ने किया है। लेकिन अभी भी अकाउंट हैक है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये हैकिंग किसने की है। कल रात ही अमिताभ बच्चन का अकाउंट हैक हुआ था। इससे पहले कृति सेनन, राहुल गांधी, शाहिद कपूर जैसे तमाम लोगों के अकाउंट भी हैक किए जा चुके हैं।
इन हैकिंग में एक चीज कॉमन है कि इस हैकिंग के साथ Ayyıldız Tim नाम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक भी शेयर किया जाता है, जिससे लोगों को जुड़ने की बात कही जाती है।
Also Read:
बैंकॉक में कपड़े बेचती नजर आईं दिलबर क्वीन नोरा फतेही, वायरल हुआ वीडियो
Nach baliye 9 का प्रोमो हुआ आउट, इस बार शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं सलमान खान