म्यूनिख: गायक अदनान सामी ने अपनी बेटी मेदिना का पहला जन्मदिन मंगलवार को जर्मनी में मनाया। अदनान और उनकी पत्नी रोया सामी के घर दोनों की पहली संतान के रूप में मेदिना ने आठ मई को जन्म लिया था। अदनान ने एक बयान में आईएएनएस को बताया, "मुझे पता है कि ईश्वर वास्तव में मुझसे प्यार करता है जिसने मुझे एक परी जैसी बेटी का आशीर्वाद दिया। उसने मुझे खुश होने, जीवन का नया अर्थ, उसकी उदारता और सृजन की भव्यता को खोजने का सबसे बड़ा कारण दिया है।"
Related Stories
उन्होंने कहा, "मेरी मेदिना अभी यह पढ़ने के लिए बहुत छोटी है लेकिन एक दिन जब वह ऐसा करेगी तो उसे पता चलेगा कि मैं जब से वह इस दुनिया में आई है, उन लम्हों को मैं आज फिर से महसूस कर रहा हूं। उसे यह भी पता चलेगा कि उसकी हंसी मेरे लिए ब्रह्माण्ड है। मैं इस दुनिया से संबंधित हूं लेकिन वह मेरी दुनिया है।"
अदनान ने ट्वीट कर कहा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी परी, शहजादी मेदिना..बाबा की जान।" अदनान से इस दौरान पत्नी रोया का भी शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "मेदिना को जन्म देकर आपने जो खुशी मुझे दी है उसके लिए मैं आपको कभी भी धन्यवाद नहीं दे कर सकता हूं।"
अफगान मूल की जर्मनी की रहने वाली रोया अदनान की तीसरी पत्नी हैं। इनकी शादी 2010 में हुई थी। इससे पहले अदनान ने 1993 में अभिनेत्री जेबा बख्तियार से शादी की थी जिससे इन्हें एक बेटा अजान सामी खान है। तीन साल बाद इन दोनों का तलाक हो गया था। अदनान ने इसके बाद सबाह से शादी की थी।