1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने पापा अशोक चोपड़ा को याद करते हुए शेयर किया इमोशनल पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने पापा अशोक चोपड़ा को याद करते हुए शेयर किया इमोशनल पोस्ट

 Published : Jun 10, 2019 06:37 am IST,  Updated : Jun 10, 2019 06:48 am IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पापा अशोक चोपड़ा को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पापा अशोक चोपड़ा को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आज ही के दिन यानि 10 जून 2013 को प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की मौत कैंसर बीमारी की वजह से हो गई थी। जैसा कि सबको पता है प्रियंका चोपड़ा अपने पिता के काफी क्लोज्ड थीं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पिता अशोक चोपड़ा को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा- 'आपको गुजरे 6 साल हो गए लेकिन लगता है कल ही कि बात हो। मैं आपको बहुत याद करती हूं पापा'। साथ ही प्रियंका ने अपनी बचपन की एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वह और उनके पापा साथ नजर आ रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका की आने वाली फिल्मों में सबसे पहले नाम आता है सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक'। इस फिल्म में प्रियंका के साथ स्टार फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजरा आएंगी। ये फिल्म 13 साल की आयशा चौधरी की कहानी होगी यह फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आइशा चौधरी की स्टोरी पर है।

यह फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज की जाएगी। बता दें कि आयशा गुरुग्राम की रहने वाली मोटिवेशनल स्‍पीकर थीं जिनका 2015 में निधन हो गया था। आयशा को इम्यून डिफिशिएंसी डिस्ऑर्डर की समस्‍या थी लेक‍िन इसके बावजूद उन्‍होंने जाने माने टॉक शोज में व्‍याख्‍यान दिए। मुंबई मिरर के सूत्रों के अनुसार,  प्रियंका इस फिल्म में आयशा की मां का निभाएंगी। 

ये भी पढ़ें:

विक्की कौशल-भूमि पेडनेकर स्टारर हॉरर-थ्रिलर फिल्म को मिला टाइटल, रामगोपाल वर्मा से है कनेक्शन!

सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में वरुण धवन संग अनन्या पांडे का फैनगर्ल मोमेंट, देखें Inside Photos

क्या शाहरुख खान की अगली फिल्म होगी धूम 4, निगेटिव रोल में आएंगे नज़र?​

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन