1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया के दिनों को किया याद, वीडियो शेयर कर कहा- उम्मीद नहीं थी जीत पाऊंगी

प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया के दिनों को किया याद, वीडियो शेयर कर कहा- उम्मीद नहीं थी जीत पाऊंगी

 Published : Jul 24, 2020 10:57 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 10:57 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह साल 2000 में मिस इंडिया पेजेंट जीतने के लम्हों को याद करती हुई नजर आईं।

priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस मनोरंजन की दुनिया में अपने बीस साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने अब तक के सफर को याद किया। इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह साल 2000 में मिस इंडिया पेजेंट जीतने के लम्हों को याद करती हुई नजर आईं।

वीडियो के कैप्शन में वह लिखती हैं, "मैं 2000 में मेरे मिस इंडिया पेजेंट के फुटेज देख रही हूं। यही से सारी चीजों की शुरुआत हुई थी। अगर आपने इसे पहले नहीं देखा है, तो आप इसका लुफ्त उठा सकते हैं। हैशटैग20इन2020।"

प्रियंका ने इसी साल मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता।

पेजेंट को जीतने के वक्त प्रियंका महज 18 साल की थीं। उन्होंने वीडियो में यह भी बताया कि उन्हें जीतने की कोई उम्मीद नहीं थी और उन्होंने वहां से वापस लौटने का रिटर्न टिकट भी बुक करा लिया था।

अभिनय की बात करें, तो प्रियंका नेटफ्लिक्स के 'द व्हाइट टाइगर' के साथ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इसमें राजकुमार राव भी उनके साथ नजर आएंगे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन