1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने मां के लिए लिखा एक खूबसूरत संदेश

प्रियंका चोपड़ा ने मां के लिए लिखा एक खूबसूरत संदेश

 Published : Oct 12, 2017 03:03 pm IST,  Updated : Oct 12, 2017 03:03 pm IST

प्रियंका चोपड़ा हिन्दी सिनेमा के अलावा हॉलीवुड में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से दुनियाभर में खूब प्रशंसा हासिल कर चुकी हैं। प्रियंका को उन अदाकाराओं में से एक कहा जाता है जो अपनी हर बात को बेबाकी से सामने रखती है। अब प्रियंका ने...

pc- India TV Hindi
pc

लॉस एंजिलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हिन्दी सिनेमा के अलावा हॉलीवुड में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से दुनियाभर में खूब प्रशंसा हासिल कर चुकी हैं। प्रियंका को उन अदाकाराओं में से एक कहा जाता है जो अपनी हर बात को बेबाकी से सामने रखती है। अब प्रियंका ने अपने अंदर आत्मविास जागृत करने के लिए अपनी मां मधु चोपड़ा को धन्यवाद देते हुए लोगों से अनुरोध किया है कि वे लड़कियों में आत्मविास की भावना पैदा करने में अपना योगदान दें। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक प्यारी सी तस्वीर लगाई है और एक हृदयस्पर्शी तथा प्रेरणादायी संदेश लिखा है।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रियंका ने लिखा है, “मेरी मां मेरी गर्ल हीरो हैं। वह हिम्मत वाली महिला हैं जो एक छोटे शहर से आती हैं और अपने सपने को साकार करने के लिए घर से बाहर निकलीं। वह सेना में एक डॉक्टर थीं और उनके पास 8 से अधिक मेडिकल प्रमाणपत्र है। वह एक पायलट हैं और 9 भाषाएं बोल सकती हैं।“ उन्होंने लिखा है, “...वह एक अद्भुत मां, बेटी, बहन, पत्नी और कारोबारी साझाीदार हैं। उन्होंने मुझो सिखाया कि मैं कुछ भी कर सकती हूं, कुछ भी हो सकती हूं, जो मैं चाहती हूं। इसलिए वह मेरी गर्ल हीरो हैं। अपने आसपास की लड़कियों में आत्मविास की भावना बढ़ाना महत्वपूर्ण है।“

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में वैरायटी पत्रिका के पॉवर ऑफ वुमेन के सम्मानितों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में हालीवुड कलाकार ऑक्टेविया स्पेन्सर, मिशेल फीफर, निर्देशक पैटी जेनकिंस और गायक केली क्लार्कसन का नाम शामिल हैं। (Mami Film Festival 2017: अगर ये फिल्में नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन