नयी दिल्ली: बालीवुड की ''देशी गर्ल'' यानी कि प्रियंका चोपड़ा ने भी रंगभेद की समस्या को झेला है। जल्द ही अमेरिका के एक टेलीविजन शो क्वाटिकों में नजर आने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने स्वंय इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें रंगभेद का शिकार होने की वजह से अमेरिका छोडऩा पड़ा था।
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब वह 12 साल की थी तब वो स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के लिए अमेरिका गयीं थी। लेकिन वहां पर सब उन्हे ब्राउनी कहकर चिढ़ाते थे। और तो और अमेरिकी लोग भारतीयों के बनाए हुए खाने की महक का भी मजाक उड़ाते थे सब कहते थे कि भारतीय लोग सिर हिलाकर बात करते हैं।
इस समस्या से परेशान होकर प्रियंका ने स्वदेश वापसी कर ली। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में बहुत नस्लभेद सहा है। अमेरिका में प्रियंका करीब दो साल रही थी। अब प्रियंका अमेरिका में एक हालीवुड प्रोडक्शन का हिस्सा हैं। प्रियंका ने कहा कि अब उन्हे अमेरिका में काफी बदलाव नजर आता है।