1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 12 अगस्त को तेज बारिश के चलते बंद रहेंगे भोपाल के स्कूल, जिला शिक्षा अधिकारी ने की घोषणा

12 अगस्त को तेज बारिश के चलते बंद रहेंगे भोपाल के स्कूल, जिला शिक्षा अधिकारी ने की घोषणा

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 11, 2026 10:11 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 11:01 pm IST

भोपाल में 12 अगस्त को नर्सरी से लेकर 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। तेज बारिश की वजह से ये फैसला लिया गया है। हालांकि स्कूलों को छूट है कि वे ऑनलाइन-वर्चुअल क्लासों का आयोजन कर सकते हैं।

Bhopal- India TV Hindi
भोपाल के स्कूल 12 अगस्त को बंद रहेंगे Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर है। तेज बारिश को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी घोषणा की है। जिले के तमाम  नर्सरी से लेकर 12वीं तक के स्कूल 12 अगस्त को बंद रहेंगे। ये आदेश सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त (MPBSE, CBSE, ICSE और अन्य) स्कूलों पर लागू होगा।

आदेश में कहा गया है कि जिले में अत्यधिक बारिश को देखते हुए ये फैसला किया गया है। हालांकि इस दौरान सभी शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यायल के समय में कार्यालय में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा स्कूल की जरूरत के हिसाब से या निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ऑनलाइन-वर्चुअल क्लास आयोजित की जा सकेंगी। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

11 अगस्त को भी रही थी स्कूलों की छुट्टी

इससे पहले भोपाल में 11 अगस्त को भी स्कूल बंद करने का आदेश आया था। तेज बारिश के चलते ये फैसला लिया गया था। इस दौरान भी भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश दिया था कि जिले में अत्यधिक वर्षा के चलते सभी शासकीय, अशासकीय, नर्सरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने के चलते हालात बिगड़े हैं।

आज ही एमपी के 10 जिलों में जारी हुआ था भारी बारिश का अलर्ट

11 अगस्त को ही मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ था। दरअसल मध्य प्रदेश में रविवार रात से लगातार तेज बारिश हो रही थी, जिसका जनजीवन पर काफी असर पड़ा था। बारिश की वजह से हालात ऐसे हैं कि कई नदियां और नदी-नाले उफान पर हैं।

भोपाल में तो अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश का अलर्ट था। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें। फिलहाल लगातार बारिश के बीच प्रशासन की नजर चप्पे-चप्पे पर है।

बता दें कि बारिश की वजह से अक्सर सड़कों पर जाम की स्थिति हो जाती है। जलजमाव की वजह से सड़कों पर निकलना भी मुश्किल होता है। ऐसे में प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

ये भी पढ़ें- 

बाढ़ में बकरियों संग फंसा बुजुर्ग चरवाहा, जलस्तर घटते ही ग्रामीणों ने बचाई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।