1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के 10 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-आगर मालवा में स्कूलों की छुट्‌टी

मध्य प्रदेश के 10 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-आगर मालवा में स्कूलों की छुट्‌टी

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 11, 2026 06:38 am IST,  Updated : Aug 11, 2026 06:38 am IST

मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम के एक्टिव होने से कई जिलों में भारी बारिश हुई। भोपाल और आगर-मालवा में मंगलवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। भोपाल के निचले इलाकों में सड़कें और गलियां पानी में डूब गई हैं।

madhya pradesh heavy rain- India TV Hindi
राजगढ़ जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। Image Source : PTI

मध्य प्रदेश के कई जिले बारिश से तरबतर हो चुके हैं। रविवार रात से हो रही लगातार तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते जिले की कई नदियां और नदी-नाले उफान पर हैं। हालात ऐसे हैं कि कई ग्रामीण इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है। भोपाल में तेज बारिश के चलते जिले के सभी स्कूलों में मंगलवार को छुट्टी घोषित की गई है। भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश दिया कि जिले में अत्यधिक वर्षा के चलते सभी शासकीय अशासकीय नर्सरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

आज कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी?

मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को नीमच, मंदसौर, रतलाम, आलीराजपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, शाजापुर, देवास,नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, भिंड, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

बारिश का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने के चलते हालात बिगड़ गए हैं। विदिशा में बाढ़ में 17 लोग फंस गए। राजगढ़ में ईको वैन नाले में बही। इससे तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई

शाजापुर की चिलर नदी भी उफान पर आ गई है, जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। लगातार हो रही बारिश से शाजापुर जिले के ग्रामीण अंचलों में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। चिलर नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर नदी के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

फिलहाल लगातार बारिश के बीच प्रशासन की नजर जिले के जलभराव वाले इलाकों और नदी-नालों के जलस्तर पर बनी हुई है। लोगों से अपील है कि मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।

आगर मालवा जिले में भी आज स्कूलों में अवकाश घोषित है। लगातार हो रही बारिश और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर शेर सिंह मीणा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है। आज नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षक एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित होकर शासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

इसी बीच उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवात एक्टिव हुआ है, जिसके प्रभाव से लगभग 12 अगस्त के आसपास नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश के लिए अगले 4 दिन महत्वपूर्ण रहेंगे।

यह भी पढ़ें-

स्कूलों में घुसे सैलाब में फंसे 120 बच्चे, कहीं JCB से हुआ टीचर का रेस्क्यू; मूसलाधार बारिश के तांडव का देखें VIDEO

भारी बारिश के बाद धनबाद में तेज गड़गड़ाहट के साथ धंसी धरती, 7 घरों में आई दरार; दहशत में इलाके के लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।