1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रोकने पर भी नहीं माना ड्राइवर, पानी में बह गई इको कार, 9 शव बरामद, गाड़ी में सवार थे 11 लोग

रोकने पर भी नहीं माना ड्राइवर, पानी में बह गई इको कार, 9 शव बरामद, गाड़ी में सवार थे 11 लोग

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 10, 2026 01:57 pm IST,  Updated : Aug 10, 2026 04:39 pm IST

राजगढ़ जिले में बीते 24 घंटे से जारी बारिश से हर कस्बा, शहर जल मग्न है। जिले के सारंगपुर ब्लॉक के पड़ाना में रविवार रात को निर्माणाधीन पुल से ईको कार बह गई। कार में कुल 11 लोग सवार थे।

बाढ़ के पानी में बही...- India TV Hindi
बाढ़ के पानी में बही इको कार। Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बीती रात से जारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए। जिले के क‌ई कस्बे, शहर जल मग्न हो गए। जिले के सारंगपुर ब्लॉक के पड़ाना में रविवार रात को एक परिवार एक ईको कार में सवार होकर नए बायपास से होकर देवास जिले के सतवास से सारंगपुर के कड़लावद जा रहा था तभी  बायपास पर बने पुल पर बारिश का पानी भर गया था। बाहर से आए चालक को पानी की गहराई और पुल की स्थिति का अंदाजा नहीं लगा। कार पानी में उतरते ही असंतुलित होकर बह गई। इस कार में सवार 11 लोगों में से दो किसी तरह बाहर निकल आए, जबकि 9 लोगों की मौत हो गई है।

ग्रामीणों ने रोका लेकिन नहीं रुका ड्राइवर

ग्रामीणों ने बताया कि बायपास के पुल पर पानी भरा हुआ था। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने ईको कार चालक को पुल की ओर जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं माना और जोखिम उठाते हुए वाहन को आगे ले गया। इसके बाद पानी के तेज बहाव में ईको कार बह गई। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू टीम, पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। लापता लोगों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

कार और लापता लोगों की तलाश जारी

घटना की सूचना लगने के बाद एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी सारंगपुर सहित पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू कर दी। क्रेन की मदद से पानी में कार और लापता लोगों की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

इस हादसे के समय कार में कुल 11 लोग सवार थे। इनमें तीन पुरुष चार महिला और चार बच्चे शामिल थे।

हाल ही में बना पुल, फिर क्यों भरा पानी?

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल नए बायपास और पुल के निर्माण को लेकर उठ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बायपास हाल ही में बनाया गया है। ऐसे में सवाल यह है कि बारिश के दौरान पुल पर इतना पानी कैसे भर गया कि सड़क और पुल का हिस्सा दिखाई देना मुश्किल हो गया। यदि पुल पर पानी भरने की आशंका थी तो वहां वाहन चालकों को रोकने या सावधान करने के लिए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए।

वहीं, भोपाल में लगातार 12 घंटे हुई बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। शहर के निचले इलाकों में सड़कें और गलियां पानी में डूब गई हैं। 

(रिपोर्ट- गोविंद सोनी)

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश वेदर रिपोर्ट, राज्य के 11 हिस्सों में हैवी रेन का ऑरेंज अलर्ट, राजधानी भोपाल में भी तेज बारिश की संभावना

'नाव लानी चाहिए थी...' बारिश में डूबे नोएडा सेक्टर-18 को देख महिला का रिएक्शन वायरल, Video Viral

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।