1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रोड्यूसर करीम मोरानी को है शक, शायद बदल गई बेटी शजा और जोआ की कोरोना रिपोर्ट

प्रोड्यूसर करीम मोरानी को है शक, शायद बदल गई बेटी शजा और जोआ की कोरोना रिपोर्ट

 Reported By: Joyeeta Mitra Suvarna
 Published : Apr 06, 2020 08:02 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 08:53 pm IST

जिस बिल्डिंग में मोरानी परिवार रहता है उस पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। उनकी बिल्डिंग जुहू में है और यह जुहू का पहला मामला है।

शजा और जोआ - India TV Hindi
शजा और जोआ 

बॉलीवुड निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी के बाद उनकी दूसरी बेटी जोआ मोरानी भी कोरोना के इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराई गई हैं । शजा मुंबई के नानावटी हॉस्टपिटल में हैं वहीं जोआ को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल शजा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शजा में कोरोना के कोई लक्षण नही थे, और जोआ में कोरोना के लक्षण दिख रहे थे। ऐसे में करीम मोरानी को शक है कि उनकी बेटियों की रिपोर्ट आपस में मिक्स हो गई गई है। 

शजा और जोआ के अलावा बाकी परिवार वालों का भी कोरोना टेस्ट होना है। जिस बिल्डिंग में मोरानी परिवार रहता है उस पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। उनकी बिल्डिंग जुहू में है और यह जुहू का पहला मामला है। चिंताजनक बात यह भी है कि जुहू मे ही अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन जैसे सितारों का घर है।

करीम मोरानी शाहरुख खान के काफी करीबी माने जाते हैं। मोरानी बॉलीवुड इवेंट्स कंपनी सिनेयुग के निर्माता हैं। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को भी प्रोड्यूस किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन