1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना ने घर में दीये जलाकर बच्चों संग गाया-'रूबरू रोशनी है'

आयुष्मान खुराना ने घर में दीये जलाकर बच्चों संग गाया-'रूबरू रोशनी है'

 Published : Apr 06, 2020 06:51 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 06:51 pm IST

आयुष्मान खुराना ने भी अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप और अपने दोनों बच्चों के साथ दीया जलाया। 

आयुष्मान खुराना - India TV Hindi
आयुष्मान खुराना 

भारत में कोरोना वायरस के केस दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी भय के माहौल को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश की जनता में एकता लाने के लिए लोगों से 5 तारीख रविवार को 9 बजे 9 मिनट तक दीया जलाने को कहा। कुछ दिन पहले 22 मार्च को प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता से डॉक्टर, नर्स और वर्कर का धन्यवाद करने के लिए लोगों से ताली-थाली बजाने की अपील की थी। लोगों ने इस अपील को एक टास्क की तरह लिया और बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री जी ने जनता से 5 अप्रैल को अपने घरों की लाइट बंद करने और घरों में दिये, मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल की फ़्लैश लाइट जलाकर अंधेरे को दूर करने को कहा। पिछली बार की तरह इस अपील पर भी दिग्गज सेलेब्रिटीज और आम लोगों ने हिस्सा लिया और अपने घरों पर दिये, मोमबत्ती, टॉर्च और फ़्लैश लाइट जलाए।

ऐक्टर आयुष्मान खुराना ने भी अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप और अपने दोनों बच्चों के साथ दीया जलाया। आयुष्मान जो कि एक बहुत अच्छे सिंगर भी हैं, उन्होंने 'रूबरू' गीत गाकर इस पल को और भी खूबसूरत बना दिया। अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिये ये खूबसूरत वीडियो शेयर किया।

आप भी देखिए ये वीडियो-

इस लॉकडाउन के दौरान, आयुष्मान खुराना कविता पढ़कर भी अपने फ़ैंस का मनोरंजन करते रहते हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन