1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंताक्षरी चैलेंज: टाइगर श्रॉफ से परिणीति चोपड़ा तक, इन हस्तियों ने शेयर किया वीडियो

अंताक्षरी चैलेंज: टाइगर श्रॉफ से परिणीति चोपड़ा तक, इन हस्तियों ने शेयर किया वीडियो

 Published : Mar 24, 2020 08:41 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 08:59 pm IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है।

antakshari challenge- India TV Hindi
सेल्फ आइसोलेशन में बॉलीवुड सेलेब्स एक-दूसरे को अंताक्षरी चैलेंज दे रहे हैं

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। इस बीच बॉलीवुड हस्तियां सेल्फ आइसोलेशन के दौरान एक-दूसरे को 'अंताक्षरी चैलेंज' भी दे रही हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ, आयुष्मान खुराना सहित कई हस्तियों ने भाग लिया है।

टाइगर श्रॉफ ने 'अंताक्षरी चैलेंज' स्वीकार करते हुए अपनी ही फिल्म का गाना 'सब तेरा' गाना गाया। साथ ही श्रद्धा कपूर, दिशा पाटनी, ऋतिक रोशन, कृति सेनन और अरमान व अमाल मलिक को नॉमिनेट किया।

परिणीति चोपड़ा ने 'तू ही रे' गाना गाया और आयुष्मान खुराना, श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट को चैलेंज दिया। 

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ये आंकड़ा 500 के पार पहुुंच गया है, जबकि 9 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन