1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फूड एप से नाराज हुए ये मशहूर एक्टर, पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी से मांगी मदद

फूड एप से नाराज हुए ये मशहूर एक्टर, पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी से मांगी मदद

 Written By: PTI
 Published : Nov 07, 2021 07:10 am IST,  Updated : Nov 08, 2021 06:53 pm IST

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता के ट्वीट पर तुरंत मिश्रित प्रतिक्रियां मिलने लगीं, जिसमें कुछ ने खुले पत्र के लिए उनका मजाक उड़ाया जबकि अन्य लोग समर्थन में आ गए।

Prosenjit Chatterjee got angry with food app swiggy complains to PM Modi and CM Mamata Banerjee- India TV Hindi
फूड एप से नाराज हुए ये एक्टर, पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी से मांगी मदद  Image Source : TWITTER: @PROSENJITBUMBA

बांग्ला फिल्मों के जानेमाने अभिनेता प्रसन्नजीत चटर्जी ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ध्यान ऑनलाइन फूड ऐप ‘स्विगी’ द्वारा भोजन की डिलीवरी न करने के "जरूरी" मुद्दे की ओर खींचा और कहा कि इस मामले पर बात होनी चाहिए। एक खुले पत्र में, चटर्जी ने शिकायत की कि उन्हें भोजन मिला भी नहीं जबकि ऑर्डर की स्थिति बदल कर ‘डिलीवर’ हो गई।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने हालांकि स्पष्ट किया कि पैसा उनके खाते में वापस आ गया। उनके ट्वीट पर तुरंत मिश्रित प्रतिक्रियां मिलने लगीं, जिसमें कुछ ने खुले पत्र के लिए उनका मजाक उड़ाया जबकि अन्य लोग समर्थन में आ गए। 

कुछ ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने मजाक में कहा कि यह एक "अंतरराष्ट्रीय" मुद्दा है जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। चटर्जी ने अपने पत्र में कहा, "अगर कोई अपने मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए ऐप पर निर्भर हो और उनका भोजन कभी पहुंचे नहीं तो? अगर कोई अपने खाने के लिए इन ऐप्स पर निर्भर हो तो? क्या वे भूखे रहेंगे? मुझे लगा कि इसके बारे में बात करना जरूरी है।" 

संपर्क करने पर 59 वर्षीय सुपरस्टार ने कहा कि उन्हें इन ऐप्स के खिलाफ कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं है, लेकिन "कुछ जवाबदेही होनी चाहिए।” स्विगी के अधिकारियों ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन