1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में पुलकित सम्राट लेडीलव कृति खरबंदा के लिए बन गए थे शेफ, लेकिन अब हुआ ये हाल

लॉकडाउन में पुलकित सम्राट लेडीलव कृति खरबंदा के लिए बन गए थे शेफ, लेकिन अब हुआ ये हाल

 Written By: IANS
 Published : May 11, 2020 06:54 am IST,  Updated : May 11, 2020 06:54 am IST

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में कृति 'तैश' में नजर आएंगी, जबकि पुलकित 'तैश' व 'हाथी मेरे साथी' में काम करते दिखेंगे।

pulkit samrat kriti kharbanda- India TV Hindi
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा Image Source : INSTAGRAM: @KRITI.KHARBANDA

मुंबई: अभिनेता पुलकित सम्राट, जिनका कृति खरबंदा के साथ अफेयर बताया जाता है, उन्हें अभिनेत्री अपना पर्सनल शेफ मानती हैं। अब वह कुछ और नहीं बनाना चाहते और चाहते हैं कि अब कृति बेक करे। कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया, जहां पीनट बटर , ग्रीन टी, प्लेन बटर के साथ पुलकित द्वारा सेंकी हुई ब्रेड दिखाई पड़ रही है।

उन्होंने शेयर फोटो को कैप्शन दिया, "उम्म्म्म .. मैंने अपने पर्सनल शेफ पुलकित द्वारा सेंके हुए सभी ब्रेड को सफलतापूर्वक खा लिया। अब राउंड 2 का समय।"

पुलकित ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, "अब राउंड तू (तुम्हारी) की बारी । अब बेक की बारी तुम्हारी।"

पुलकित और कृति
Image Source : INSTAGRAMपुलकित और कृति

लॉकडाउन के बीच पुलकित शेफ बन गए हैं और अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए हर रोज नई रेसिपी में हाथ आजमा रहे हैं।

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में कृति 'तैश' में नजर आएंगी, जबकि पुलकित 'तैश' व 'हाथी मेरे साथी' में काम करते दिखेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन