1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पंजाबी सिंगर गुरनाम भुल्लर सहित कई लोगों पर केस दर्ज, बिना अनुमति मॉल में कर रहे थे शूटिंग

पंजाबी सिंगर गुरनाम भुल्लर सहित कई लोगों पर केस दर्ज, बिना अनुमति मॉल में कर रहे थे शूटिंग

 Published : Jul 12, 2020 03:55 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 03:55 pm IST

 पुलिस ने उनके शूटिंग उपकरण को भी कब्जे में ले लिया है। 

गुरनाम भुल्लर के खिलाफ केस दर्ज- India TV Hindi
गुरनाम भुल्लर के खिलाफ केस दर्ज Image Source : INSTAGRAM/GURNAMBHULLAR

पॉपुलर पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरनाम भुल्लर को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ वीडियो डायरेक्टर खुशपाल सिंह को भी अरेस्ट किया गया है। वो कोरोना वायरस के लिए दी गई हेल्थ गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए वीडियो एल्बम की शूटिंग कर रहे थे। 

पुलिस ने पटियाला के पास राजपुरा शहर के एक मॉल में छापा मारा और पाया कि बिना अनुमति के शूटिंग चल रही है। पुलिस ने उनके शूटिंग उपकरण को भी कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला, मॉल के मालिक और 41 अन्य लोगों व वीडियो निर्देशक खुशपाल सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन