1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पंजाबी सिंगर मनिंदर सिंह का पहला गाना 'अचीव' रिलीज, लोगों को आ रहा खूब पसंद

पंजाबी सिंगर मनिंदर सिंह का पहला गाना 'अचीव' रिलीज, लोगों को आ रहा खूब पसंद

 Written By: Shipra Saxena
 Published : Jul 09, 2021 06:36 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 06:36 pm IST

पंजाबी सिंगर मनिंदर सिंह का पहला गाना 'अचीव' रिलीज हो गया है। इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

Maninder Singh first song achieve released - India TV Hindi
Maninder Singh first song achieve released  Image Source : INSTAGRAM/ MANINDERBLING27

'मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता...हौसलों से उड़ान होती है'...ये कहावत पढ़ने में जितनी आसान लगती है उतना ही इसे साकार रूप देना मुश्किल है। लेकिन हाल ही में इस कहावत को जीवंत किया है कि मनिंदर सिंह (मनिंदर ब्लिंग) ने। मनिंदर का बचपन से ही सपना सिंगर बनने का था। उन्होंने इस सपने को पाने के लिए कड़ी मेहनत की और हाल ही में उनका पहला गाना 'अचीव' (Achieve) रिलीज हो गया है। 

ये गाना यू ट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने को रिलीज हुए चंद घंटे ही हुए हैं और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। यहां तक कि लोग गाने की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। मनिंदर का पहला गाना इरोज नाउ के बैनर तले रिलीज हुआ है। 

'अचीव' (Achieve) गाने को खुद मनिंदर सिंह ने गाया है जबकि म्यूजिक मनिंदर के करीबी इंदी सिंह ने दिया है। इस गाने के वीडियो में मनिंदर डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। खास बात है कि मनिंदर ने गाने की कोई भी प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं ली है। उन्होंने घर में गानों को सुनकर ही खुद को ट्रेंड किया और सिंगिग की बारीकियां सीखीं। 

पंजाबी सिंगर मनिंदर की निजी जिंदगी की बात करें तो वो एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ये मुख्य रूप से दिल्ली के ही रहने वाले हैं। इनका जन्म 1987 में हुआ था। इनके पिता मोटर मैकेनिक है। अपने सपने को साकार करने के लिए मनिंदर ने 10 साल तक संघर्ष किया। टिफिन सर्विस, रियल स्टेट हाउजिंग में नौकरी यहां तक कि खुद ऊबर में कार ड्राइविंग भी की। लेकिन किस्मत को भी शायद मनिंदर को शोहरत की उन बुलंदियों तक पहुंचाना था जहां पर पहुंचने का सपना मनिंदर लंबे वक्त से देख रहे थे। इस सपने को साकार करने में मनिंदर का साथ इंदी सिंह, मोन्टी लव और सुशील बड़ाना ने दिया। 

आपको बता दें, गाना गाने के अलावा मनिंदर फिटनेस फ्रीक भी हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन