1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'प्यार तो होना ही था' को 22 साल हुए पूरे, अजय देवगन ने काजोल के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट

'प्यार तो होना ही था' को 22 साल हुए पूरे, अजय देवगन ने काजोल के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट

 Published : Jul 15, 2020 11:19 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 11:19 pm IST

अजय देवगन और काजोल की फिल्म प्यार तो होना ही था को रिलीज हुए 22 साल पूरे हो गए हैं। अजय से सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

kajol and ajay devgn- India TV Hindi
काजोल और अजय देवगन Image Source : INSTAGRAM/KAJOL

फिल्म 'प्यार तो होना ही था' को बुधवार को रिलीज हुए 22 साल हो गए हैं। अभिनेता अजय देवगन ने पत्नी अभिनेत्री काजोल के साथ उस दोरान किए काम को याद किया। उन्होंने अपनी ट्विटर पर काजोल को टैग करते हुए लिखा, "रील और असल जिंदगी के भी 22 साल।"

अभिनेता ने साथ ही फिल्म के कई क्षणों के क्लिप भी साझा की। 1998 की रिलीज 'प्यार तो होना ही था' हॉलीवुड की फिल्म 'फ्रेंच किस' की रीमेक है।

काजोल ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में समझदारी के कुछ शब्दों को मजेदार ढंग से पेश किया है। अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर काजोल ने अपनी एक तस्वीर साझा कीं, जिसमें वह एक पीच कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "अगर आज आपका दिमाग काफी दूर सफर पर जाना चाहता है, तो आपको वास्तव में सैंडविच पैक करने की आवश्यकता है।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अजय को जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखेंगे जो एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है।काजोल आने वाले समय में 'त्रिभंगा' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन