1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब राधे मां ने रखा अभिनय जगत में कदम, बोल्ड ट्रेलर हुआ रिलीज

अब राधे मां ने रखा अभिनय जगत में कदम, बोल्ड ट्रेलर हुआ रिलीज

 Published : Aug 10, 2018 02:57 pm IST,  Updated : Aug 10, 2018 02:57 pm IST

धार्मिक साध्वी राधे मां अक्सर अपने बयानों और भक्तों के साथ कथित संबंधों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। खुद को देवी मां का रूप बताने वालीं राधे मां अब 'राह दे मां' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।

Radhe Maa- India TV Hindi
Radhe Maa

नई दिल्ली: धार्मिक साध्वी राधे मां अक्सर अपने बयानों और भक्तों के साथ कथित संबंधों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह खुद को देवी का अवतार मानती हैं और वहीं उनके भक्त भी लंबी कतार लगाए घंटों उनके दर्शन का इंतजार करते हैं। लेकिन खुद को देवी मां का रूप बताने वालीं राधे मां अब 'राह दे मां' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। बता दें कि यह एक वेब सीरीज है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इसके ट्रेलर लॉन्च के मौके पर राधें मां हमेशा की तरह अपने लाल सुहाग के जोड़े में दुल्हन की तरह सजी-संवरी दिखीं।

हालांकि इस दौरान मीडिया के सामने पोज देते हुए उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ था। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में 2 लड़कियां एक दूसरे को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। जबकि आगे कुछ सीन्स में 2 लड़कों के बीच ऐसे ही कुछ संबंध दिखाई गए हैं। 1 मिनट 58 सेकंड के इस ट्रेलर में राधे मां अपने भक्तों को जिंदगी में सफलता हासिल करने के लिए राह दिखा रही हैं।

सुमित माथुर के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज को रमन हंडा ने प्रोड्यूस किया है। खबरों के मुताबिक इस वेब सीरीज के जरिए राधे मां की खराब छवि को सुधारने की कोशिश की जाएगी। फिल्म का ट्रेलर काफी बोल्ड होने के कारण हम इसे यहां आपको नहीं दिखा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन