Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान की 'हिंदी मीडियम 2' में होंगी राधिका आप्टे और राधिका मदान? पढ़ें पूरी खबर

इरफान खान की 'हिंदी मीडियम 2' में होंगी राधिका आप्टे और राधिका मदान? पढ़ें पूरी खबर

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Feb 17, 2019 09:22 pm IST, Updated : Feb 17, 2019 09:22 pm IST

साल 2017 में रिलीज़ हुई इरफान खान की 'हिंदी मीडियम' ऑडियंस को बहुत पसंद आई थी। फिल्म में लोगों ने इरफान की एक्टिंग को बहुत पसंद किया था और लोग इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Radhika Apte and Radhika Madan may join Irrfan Khan’s Hindi Medium 2 - India TV Hindi
Radhika Apte and Radhika Madan may join Irrfan Khan’s Hindi Medium 2

साल 2017 में रिलीज़ हुई इरफान खान की 'हिंदी मीडियम' ऑडियंस को बहुत पसंद आई थी। फिल्म में लोगों ने इरफान की एक्टिंग को बहुत पसंद किया था और लोग इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसके सीक्वल के लिए करीना कपूर खान, शाहरुख खान और काजोल का नाम पहले सामने आया था और अब राधिका आप्टे और राधिका मदान का नाम भी इस फिल्म के लिए सामने आ रहा है।

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म में इरफान की पत्नी के रोल के लिए राधिका आप्टे को अप्रोच किया है। फिल्म में यह रोल पाकिस्तानी ब्यूटी सबा कमर ने किया था। राधिका मदान को इरफान की बड़ी बेटी के रोल के लिए अप्रोच किया गया है। सीक्वल की कहानी में इरफान की बेटी पढ़ने के लिए विदेश जाना चाहेंगी। फिल्म यूएस और लंदन में शूट होगा। टाइटल भी बदल सकता है। प्रोड्यूसर्स फिल्म का नाम इंग्लिश मीडियम रखने की सोच रहे हैं।

हालांकि खबरें ये हैं कि इरफान इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। इरफान के दोस्त ने बॉलीवुड हंगामा से कहा- ''इरफान धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड में वापसी करने में समय लगेगा। प्रक्रिया बहुत धीमी और थकाऊ है। पूरा ठीक हो जाने के बाद भी उन्हें एक साल तक काम करने से मना किया जाएगा। इसलिए निकट भविष्य में हिंदी मीडियम 2 या कोई और फिल्म करने का सवाल नहीं उठता।''

वहीं, डायरेक्टर साकेत चौधरी भी इस फिल्म से हट गए हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें जो भी कहना था वह फिल्म के पहले भाग में कह चुके हैं। अब कुछ और बताने के लिए नहीं बचा है।

खबरों के मुताबिक, अब फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट करेंगे।

Also Read:

The Kapil Sharma Show: अर्चना पूरन सिंह ने ली नवजोत सिंह सिद्धू की जगह, देखें Promo

तैमूर के साथ पटौदी हाउस में करीना कपूर खान और सैफ अली खान की तस्वीर वायरल

Gully Boy Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म ने 3 दिन में कमाए 50 Cr

 

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement