1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस ‘फोबिया’ के प्रमोशन के लिए 'क्राइम पेट्रोल' की मेजबान बनेंगी राधिका आप्टे

इस ‘फोबिया’ के प्रमोशन के लिए 'क्राइम पेट्रोल' की मेजबान बनेंगी राधिका आप्टे

 Published : May 19, 2016 08:28 pm IST,  Updated : May 19, 2016 08:28 pm IST

राधिका आप्टे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फोबिया' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी प्रचार के दौरान अब वह टेलीविजन शो 'क्राइम पेट्रोल' से जुड़ गई हैं।

radhika- India TV Hindi
radhika

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फोबिया' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी प्रचार के दौरान अब वह टेलीविजन शो 'क्राइम पेट्रोल' से जुड़ गई हैं। राधिका इसकी एक विशेष कड़ी की मेजबानी करती हुई नजर आएंगी। बयान के मुताबिक, अभिनेत्री अपनी फिल्म 'फोबिया' के प्रचार के लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन शो का हिस्सा बनीं। उन्होंने बुधवार को इस कड़ी की शूटिंग की।

इसे भी पढ़े:- नहाते हुए आखिर किस चीज से इतना डर गईं राधिका आप्टे, जानिए

सूत्र ने बताया, "राधिका 'क्राइम पेट्रोल' में शो में अकेले शो की मेजबानी करते दिखाई देंगी। यह खास एपिसोड होगा, जिसमें वह अपनी फिल्म 'फोबिया' का प्रचार करते दिखाई देंगी।" पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित 'फोबिया' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में राधिका एक फोबिया से पीड़ित लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

यह एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसे घर छोड़ने में डर लगता है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि उस लड़की को इस बात का डर है कि अगर वह घर छोड़ेगी तो उसे नुकसान पहुंचाया जाएगा।

राधिका अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले ही कहा थी, "मुझे थ्रिलर और हॉरर पसंद हैं। इसलिए मैं बहुत खुश हूं कि मैं पहली बार इस शैली में काम कर रही हूं। मैं विशेष रूप से इरोज, नेक्स्टजेन और पवन के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।"

इरोज इंटरनेशनल द्वारा निर्मित 'फोबिया' 27 को रिलीज होगी। 'फोबिया' के अलावा, राधिका तमिल फिल्म 'कबाली', 'कृति' और 'ओएस्टर' जैसी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। कबाली में रजनीकांत की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। वह गुनीत मोंगा की आगामी फिल्म 'द आश्रम' के काम में भी व्यस्त हैं। इसमें भारत-अमेरिकी अभिनेता काल पेन भी प्रमुख भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन