1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राहुल रॉय ने कहा- वो ठीक हो रहे हैं जल्द काम पर लौटेंगे

राहुल रॉय ने कहा- वो ठीक हो रहे हैं जल्द काम पर लौटेंगे

 Published : Dec 07, 2020 05:17 pm IST,  Updated : Dec 07, 2020 05:21 pm IST

राहुल रॉय ने सोमवार को कहा है कि वह ठीक हो रहे हैं और जल्द ही काम पर लौट आएंगे। उन्होंने प्रशंसकों को उनके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया।

rahul roy- India TV Hindi
राहुल रॉय Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALRAHULROY

मुंबई: बीमार अभिनेता राहुल रॉय ने सोमवार को कहा है कि वह ठीक हो रहे हैं और जल्द ही काम पर लौट आएंगे। उन्होंने प्रशंसकों को उनके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया। 52 साल के अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं ठीक हो रहा हूं। मेरे सभी दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों का धन्यवाद जो उन्होंने मुझे इतना प्यार दिया और मेरे लिए प्रार्थनाएं कीं। मैं जल्द ही वापस आऊंगा। लव यू ऑल - राहुल रॉय।"

राहुल रॉय हेल्थ अपेडट :  फिजियो एक्सरसाइज से सेहत में सुधार, अभी भी है छोटा सा क्लॉट

इसके साथ उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी बहन के सपोर्ट से खड़े नजर आ रहे हैं। यह वीडियो नानावती अस्पताल का है जहां अभिनेता भर्ती है। वीडियो में अभिनेता की बहन ने उनके प्रशंसकों और अनुयायियों को सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई के लिए प्यार और प्रार्थनाएं भेजने के लिए धन्यवाद दिया।

शाहरुख खान ने शुरू की पठान की शूटिंग, फिल्म में दीपिका और जॉन भी हैं

उन्होंने कहा, "वह अब अच्छे हैं। कनाडा से मेरे दूसरे भाई रोहित की ओर से भी आप सबको धन्यवाद। हमारे पूरे परिवार के साथ खड़े रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें इससे बड़ा सपोर्ट मिला है कि आप हमारे भाई को कितना प्यार करते हैं।"

कारगिल में आगामी फिल्म 'एलएसी: लाइव द बैटल' की शूटिंग के दौरान नवंबर के आखिरी हफ्ते में अभिनेता राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक के शिकार हो गए थे। फिर उन्हें कारगिल से श्रीनगर और फिर मुंबई ले जाया गया जहां वह अभी उपचार ले रहे हैं।

राहुल रॉय अपनी फिल्म 'आशिकी' के लिए बेहद लोकप्रिय हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन