1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजामौली ने किया ‘बाहुबली’ का बचाव, कट्टप्पा के बयान से झाड़ा पल्ला

राजामौली ने किया ‘बाहुबली’ का बचाव, कट्टप्पा के बयान से झाड़ा पल्ला

 Published : Apr 20, 2017 07:22 pm IST,  Updated : Apr 20, 2017 07:22 pm IST

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘बाहुबली 2’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। लेकिन इसकी रिलीज से पहले ही यह फिल्म अभिनेता सत्यराज के कारण विवादों में आ गई हैं। अब इसे लेकर राजमौली ने गुरुवार को सत्यराज...

baahubali- India TV Hindi
baahubali

हैदराबाद: फिल्मकार एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म बाहुबली 2 को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। लेकिन इसकी रिलीज से पहले ही यह फिल्म अभिनेता सत्यराज के कारण विवादों में आ गई हैं। अब इसे लेकर राजमौली ने गुरुवार को सत्यराज के कथित विवादित बयान से खुद को और ‘बाहुबली 2’ की अपनी टीम को अलग करने का प्रयास किया। सत्यराज के बयान से कर्नाटक में फिल्म की रिलीज के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। राजमौली ने कहा कि इस बहुभाषी फिल्म में कट्टप्पा का किरदार निभाने वाले सत्यराज ने करीब 9 वर्ष पहले तमिलनाडु और कर्नाटक से जुड़े कावेरी नदी विवाद के दौरान कथित तौर पर कन्नड़ विरोधी बयान दिया था।

मनीषा कोइराला का खुलासा, कैंसर के दौरान हो गई थीं एलियन जैसी

निर्देशक ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, “निर्माता और मैं इस मुद्दे पर चीजों को स्पष्ट करना चाहते हैं...टिप्पणी ने आप में से कुछ लोगों को दुख पहुंचाया है लेकिन इसका फिल्म से कोई रिश्ता नहीं है। वे उनकी व्यक्तिगत राय थी, जो उन्होंने 9 साल पहले जाहिर किए थे।“ उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया वेबसाइट पर एक वीडियो को देखने से पहले उनकी टीम को अभिनेता की टिप्पणी के बारे में जानकारी नहीं थी। राजमौली ने इस तथ्य की ओर ध्यान दिलाया कि तब से अब तक सत्यराज की कई फिल्में रिलीज हुई हैं।

उन्होंने कहा कि सत्यराज न तो इस फिल्म के निर्देशक हैं और न ही निर्माता इसलिए यदि फिल्म का प्रदर्शन रोका जाता है तो इससे उनपर कोई असर नहीं पड़ेगा इसलिए उनकी टिप्पणी के लिए इस फिल्म के प्रति रोष दिखाना ठीक नहीं होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन