1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता रजत बेदी की बढ़ी मुश्किलें, कार से टक्कर लगने से घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में मौत

अभिनेता रजत बेदी की बढ़ी मुश्किलें, कार से टक्कर लगने से घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में मौत

 Written By: PTI
 Published : Sep 09, 2021 07:14 am IST,  Updated : Sep 09, 2021 03:59 pm IST

मुंबई के अंधेरी में ये घटना एक मंदिर के पास हुई थी, जब अभिनेता अपने घर जा रहे थे। पैदल जा रहा राहगीर नशे की हालत में था और वह अचानक सड़क के बीच में आ गया और रजत बेदी की कार ने उसे टक्कर मार दी।

rajat bedi - India TV Hindi
अभिनेता रजत बेदी की कार से टक्कर लगने से घायल हुए व्यक्ति की मौत Image Source : INSTA: RAJATBEDI24

मुंबई के अंधेरी इलाके में सड़क पर पैदल चल रहा जो व्यक्ति कथित तौर पर अभिनेता रजत बेदी की कार से टक्कर लगने से घायल हुआ था, उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बीते मंगलवार देर रात को उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद डी एन नगर थाने की पुलिस ने अभिनेता के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए (लापरवाही के कारण मौत की वजह बनना) को जोड़ दिया है। रजत बेदी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

अधिकारी ने कहा, “दुर्घटना में घायल व्यक्ति राजेश बौध एक मजदूर था और कूपर अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया जहां पिछले दो दिन से उसका इलाज चल रहा था।” 

पुलिस के अनुसार, घटना अंधेरी में सोमवार शाम को एक मंदिर के पास हुई थी जब अभिनेता अपने घर जा रहे थे। पैदल जा रहा राहगीर नशे की हालत में था और वह अचानक सड़क के बीच में आ गया और बेदी की कार ने उसे टक्कर मार दी। 

पुलिस ने बताया था कि अभिनेता ने घायल व्यक्ति को पास के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया और डी एन नगर पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी दी।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन