1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B’day: लड़कियां करती थीं इनकी तस्वीर से शादी, उनकी गाड़ी की धूल से भरती थीं मांग

Happy B’day: लड़कियां करती थीं इनकी तस्वीर से शादी, उनकी गाड़ी की धूल से भरती थीं मांग

 Published : Dec 29, 2016 12:27 pm IST,  Updated : Dec 29, 2016 04:52 pm IST

राजेश खन्ना का 29 दिसंबर को 77वां जन्मदिन है। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए वह आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। लड़कियां पर काका का जुनून इस कदर सवार था कि वह उनकी तस्वीर से ही शादी कर लेती थीं...

rajesh Khanna- India TV Hindi
rajesh Khanna

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना का 29 दिसंबर को 74वां जन्मदिन है। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए वह आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था, उन्होंने बाद में अपने अंकल के कहने पर अपना नाम बदल लिया। एक दौर था जब सुपरस्टार राजेश खन्ना के बाहर निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्मों में साइन करने के लिए लाइनें लगाकर खड़े रहा करते थे। उनका करिश्मा ही कुछ ऐसा था कि उनका हर अंदाज दर्शकों को अपना दीवाना बना लेता था।

इसे भी पढ़े:-

उस दौर में राजेश खन्ना के लिए एक कहावत काफी मशहुर हुई थी, "ऊपर आका और नीचे काका।" राजेश खन्ना को प्यार से काका पुकारा जाता था। 1969 से 1975 का वक्त काका के नाम कहा जाए तो गलत नहीं होगा। उस दौर में पैदा होने वाले ज्यादातर लड़कों का राजेश रखा गया था। तो वहीं लड़कियों पर भी राजेश खन्ना की दीवानगी इस कदर थी कि वह उन्हें खून से खत लिखा करती थीं।

उस दौर में छपी एक मैगजीन में लिखा गया था कि लड़कियां पर काका का जुनून इस कदर सवार था कि वह उनकी तस्वीर से ही शादी कर लेती थीं और उनकी कार की धूल से अपनी मांग भरा करती थीं। राजेश खन्ना कहीं भी अपनी सफेद कार में जाते थे। उनकी यह कार जहां भी रुकती थी लड़कियां उस पर इतनी किस (KISS) कर लेती थीं कि वह सफेद से गुलाबी हो जाती थी।

राजेश खन्ना जब फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे तब भी वह निर्माताओं के पास इतनी मंहगी कार जाते थे, जो उस दौर के किसी हीरो के पास भी नहीं होती थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन