1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Rajinikanth Health update: जानिए कैसी है रजनीकांत की सेहत और कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज

Rajinikanth Health update: जानिए कैसी है रजनीकांत की सेहत और कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज

 Written By: PTI
 Published : Dec 27, 2020 01:39 pm IST,  Updated : Dec 27, 2020 01:39 pm IST

अस्पताल ने बताया कि डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य का आकलन करेगी और छुट्टी देने के संबंध में निर्णय लेगी।

Rajinikanth Health update- India TV Hindi
Rajinikanth Health update: जानिए कैसी है 'थलाइवा' की सेहत  Image Source : INSTAGRAM: RAJINIKANTH

हैदराबाद में अपोलो अस्पताल की ओर से रविवार को बताया गया कि अभिनेता रजनीकांत की चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट में कुछ भी चिंताजनक नहीं है और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव होने के संबंध में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का एक दल रविवार को उनकी स्थिति का आकलन करेगा और अस्पताल से छुट्टी देने के संबंध में निर्णय लेगा। 

अस्पताल ने 70 वर्षीय अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़े एक चिकित्सकीय बुलेटिन में बताया, ‘‘सभी जांच रिपोर्ट आ चुकी हैं और इनमें कोई चिंताजनक बात सामने नहीं आई है।’’ अस्पताल ने बताया कि डॉक्टरों की टीम दोपहर में उनके स्वास्थ्य का आकलन करेगी और छुट्टी देने के संबंध में निर्णय लेगी। 

Rajinikanth Health update: रजनीकांत की हालत पहले से बेहतर, कल होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज

रजीनकांत का रक्तचाप बेहद अस्थिर हो गया था, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती किया गया। वह ‘सन पिक्चर्स’ की तमिल फिल्म ‘अन्नाथे’ की शूटिंग करने के लिए 13 दिसंबर से हैदराबाद में हैं। कुछ दिन पहले फिल्म से जुड़े चार सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अभिनेता ने खुद को पृथक-वास में रखा था। हालांकि बाद में अभिनेता की जांच रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया था। 

रजनीकांत 2021 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक पार्टी की भी शुरुआत करने वाले हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन