1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत ने किया ‘कबाली’ की रिलीज का खुलासा

रजनीकांत ने किया ‘कबाली’ की रिलीज का खुलासा

 Published : Apr 12, 2016 06:23 pm IST,  Updated : Apr 12, 2016 06:25 pm IST

सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कबाली' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में खुलासा किया है।

rajini- India TV Hindi
rajini

चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कबाली' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए रजनीकांत ने बताया बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म 'कबाली' दुनियाभर में मई या जून में रिलीज होगी। यह रजनीकांत की 161वीं फिल्म है। तमिल अभिनेता ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, कि फिल्म मई के अंतिम सप्ताह या जून की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। पा. रंजीत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे। उनका किरदार असल जिंदगी में चेन्नई के डॉन कहे जाने वाले कबालीश्वरन से प्ररित है।

इसे भी पढ़े:- प्रियंका ने हासिल किया एक और मुकाम, पद्मश्री से हुईं सम्मानित

फिल्म में रजनीकांत के साथ अभिनेत्री राधिका आप्ते भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कबाली में फिल्माए गए मारधाड़ वाले दृश्यों की शूटिंग मलेशिया में की गई है। फिल्म में राधिका दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की पत्नी की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में इन दोनों के अलावा दिनेश, धनसिका, प्रकाश राज, गजाराज और कलइरसन भी नजर आएंगे।

'मेगास्टार' रजनीकांत को राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उन्होंने चूड़ीदार कुर्ता-पैजामा और नेहरू जैकेट पहन रखी थी। रजनकांत अपनी पत्नी लता के साथ समारोह में आए थे।

अभिनेता के रूप में तीन दशकों की अपनी यात्रा में रजनीकांत ने हिन्दी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है। देश में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक हैं। सम्मान ग्रहण करने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, "कबाली मई के अंतिम सप्ताह या जून की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन