1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका ने हासिल किया एक और मुकाम, पद्मश्री से हुईं सम्मानित

प्रियंका ने हासिल किया एक और मुकाम, पद्मश्री से हुईं सम्मानित

 Published : Apr 12, 2016 02:10 pm IST,  Updated : Apr 12, 2016 02:11 pm IST

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

padma- India TV Hindi
padma

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में यह भव्य समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें कई दिग्गज हस्तियों के साथ प्रियंका चोपड़ा को भी पुरस्कार से नवाजा गया। प्रियंका यहां साड़ी पहने हुई दिखाई दीं, यहां वह बिल्कुल 'देसी गर्ल' लग रही थीं। इस समारोह के लिए वह अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग को छोड़कर भारत पहुंची हैं। पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका लगभग एक दशक से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। प्रियंका ने हाल ही में अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक 'क्वोंटिको' में अपनी भूमिका से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाई है।

इसे भी पढ़े:- 'देसी गर्ल' को व्हाइट हाउस से 'डिनर विड ओबामा' के लिए न्योता

रजनीकांत और उदित नारायण भी हुए सम्मानित:-

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत और सिंगर उदित नारायण को सम्मानित किया गया है। रजनीकांत को जहां पद्म विभूषण दिया गया वहीं प्रियंका को पद्मश्री और उदित नारायण को पद्म भूषण से नवाजा गया। रजनीकांत इस समारोह में सफेद कुर्ता पहने पहुंचे।

सिंगर उदित नारायण को संगीत की दुनिया में उनके अनुपम योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया। उदित तीन दशकों से अधिक समय से संगीत जगत का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने पुरस्कार समारोह में काले रंग का सूट पहना हुआ था।

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद गायक ने राष्ट्रपति के पैर छुए। उदित को 'परदेसी परदेसी', 'ताल से ताल मिला' और 'पहला नशा' जैसे गीतों के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है।

प्रियंका की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था और कई पुरस्कार समारोहों में पुरस्कार जीते थे। इन दिनों वह क्वांटिको की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन