1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब रजनीकांत ने मास्क पहनकर दौड़ाई लैम्बॉर्गिनी कार, फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

जब रजनीकांत ने मास्क पहनकर दौड़ाई लैम्बॉर्गिनी कार, फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

 Published : Jul 22, 2020 08:10 am IST,  Updated : Jul 22, 2020 08:10 am IST

रजनीकांत की जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें वो अपनी बेटी सौंदर्या के साथ खड़े हैं।

rajinikanth rajinikanth- India TV Hindi
रजनीकांत ने चलाई लैम्बॉर्गिनी कार, फोटो हुई वायरल Image Source : TWITTER/FANPAGE

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो मास्क पहनकर लैम्बॉर्गिनी कार चलाते दिखाई दे रहे हैं। 'थलाइवा' का ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और ट्विटर पर #LionInLamborghini ट्रेंड हो रहा है। 

एक फैन ने ट्वीट किया, "वो सेफ्टी के लिए खुद अपनी गाड़ी ड्राइव कर रहे हैं।" दूसरे फैन ने लिखा, "वो सरल रहने के ब्रांड एंबेसडर हैं। वो सुपरस्टार हैं।" बता दें कि रजनीकांत ने हमेशा की तरह सादे कपड़े पहने हुए हैं। 

फैमिली: अमिताभ, प्रियंका, चिरंजीवी, रजनीकांत समेत इन सितारों ने वर्क फ्रॉम होम करके शूट की शॉर्ट फिल्म

रजनीकांत की जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें वो अपनी बेटी सौंदर्या के साथ खड़े हैं। 

कोरोना वायरस: दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए रजनीकांत ने दिए 50 लाख रुपये, अन्य कलाकारों ने भी की सहायता

 
अपकमिंग मूवीज की बात करें तो रजनीकांत 'अन्नाते' में दिखाई देंगे, जिसका डायरेक्शन शिवा कर रहे हैं। इसमें कीर्ति सुरेश, नयनतारा, मीना और खुशबू सुंदर सहित कई कलाकार नज़र आएँगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन