1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव ने शुरू की अगली फिल्म की तैयारी

राजकुमार राव ने शुरू की अगली फिल्म की तैयारी

 Published : Nov 17, 2020 04:19 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 04:21 pm IST

एक्टर राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि उन्होंने अपने अगले प्रोजक्ट में निभाए जाने वाले नए किरदार की तैयारी शुरू कर दी है।

राजकुमार राव ने शुरू...- India TV Hindi
राजकुमार राव ने शुरू की अगली फिल्म की तैयारी Image Source : INSTAGRAM/@RAJKUMARRAOFFICIAL

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव हाल ही में दो फिल्मों लूडो और छलांग में नजर आए। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। अब राजकुमार राव ने अगली फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि उन्होंने अपने अगले प्रोजक्ट में निभाए जाने वाले नए किरदार की तैयारी शुरू कर दी है।

 राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह जिम में दिखाई दे रहे हैं, शेयर तस्वीर में अभिनेता ने नीले रंग की स्पोट्स पैंट पहनकर बैक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "नया किरदार, नई तैयारी।"

हालांकि अभिनेता ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

हाल ही में राजकुमार राव और अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) से शाहरुख और काजोल के पोज को दोहराया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की, जिसमें अभिनेत्री 'सिमरन' और राजकुमार 'राज ' के लुक में दिखाई दे रहे हैं, वहीं वीडियो में दोनों फिल्म का हिट सॉन्ग 'तुझे देखा तो ये जाना' को सरसों के खेत में गुनगुनाते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "बड़े-बड़े देशों में ऐसे प्यारे-प्यारे वीडियोज बनते रहते हैं।"

हनीमून पर पति का हाथ थाम 'अंडर वॉटर डाइविंग' करती दिखीं काजल अग्रवाल

राजकुमार राव और अभिनेत्री नुसरत भरूचा हाल ही में रिलीज फिल्म 'छलांग' में साथ नजर आए थे, जिसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन