1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का प्रमोशन करेंगे राजकुमार राव

सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का प्रमोशन करेंगे राजकुमार राव

 Published : Jun 25, 2020 09:40 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 09:40 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का प्रमोशन राजकुमार राव करेंगे।

rajkummar rao- India TV Hindi
राजकुमार राव करेंगे दिल बेचारा का प्रमोशन Image Source : INSTAGRAM/RAJKUMMAR_RAO

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन पर दुख जताते हुए राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर लिखा था "आपकी याद आएगी भाई।" और, अब अभिनेता ने सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को प्रोमोट करने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ले ली है। गुरुवार दोपहर को यह ऐलान किया गया कि सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को 24 जुलाई ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जारी किया जाएगा। इसके तुरंत बाद राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर फिल्म के पोस्टर को साझा किया।

सुशांत की डेब्यू फिल्म 'काय पो छे' और बाद में 'राब्ता' में उनके सह-कलाकार रह चुके राजकुमार ने पोस्टर को एक रेड हार्ट ईमोजी के साथ साझा किया।

इस बीच, सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किए जाने के फैसले से काफी नाखुश दिखे और उन्होंने कुछ समय तक के लिए ही सही, लेकिन फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की मांग की।

एक यूजर ने लिखा, "दुखद, मेरी चाह इसे बड़े पर्दे पर देखने की थी।" किसी और ने लिखा, 'मैं इसे सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की उम्मीद कर रहा था।'

लेकिन, लोग राजकुमार की इस पहल से खुश नजर आए और उन्हें एक 'सेल्फ मेड स्टार' बताया।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन