1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधवन नहीं, बल्कि ये अभिनेता करेंगे ‘फन्ने खां’ में करेंगे ऐश्वर्या संग रोमांस

माधवन नहीं, बल्कि ये अभिनेता करेंगे ‘फन्ने खां’ में करेंगे ऐश्वर्या संग रोमांस

 Published : Aug 31, 2017 02:11 pm IST,  Updated : Aug 31, 2017 02:11 pm IST

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खान' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में उनके साथ नजर आने वाले अभिनेता के तौर पर आर.माधवन और अनिल कपूर जैसे सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन...

aishwarya- India TV Hindi
aishwarya

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं, या यूं कहें कि उनकी किस्मत आज कल खूब चमक रही है। हाल ही में में फिल्म 'बरेली की बर्फी' में नजर आए थे, जिसे दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी पसंद किया है। फिल्म रिलीज के 2 हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। राजकुमार को इंडस्ट्री में उनके अनोखे किरदारों के लिए जाना जाता है। लेकिन अब उनके हाथ एक ऐसी फिल्म लगी है जिसे जानने के बाद हैरान रह जाएंगे। दरअसल हाल ही में खबर आई है कि अब वह आगामी फिल्म 'फन्ने खान' में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

पिछले दिनों आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा था कि इस फिल्म में अभिनेता आर.माधवन को ऐश के साथ देखा जाएगा। लेकिन आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा कर दी गई है कि फिल्म में राजकुमार राव ही ऐश्वर्या संग नजर आने वाले हैं। बता दें कि इन दिनों वह पौलेंड में अपने वेब सीरीज 'बोस' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इसी दौरान उन्हें फिल्म में होने की जानकारी दी गई। (VIDEO: टीवी के 'श्रीकृष्ण' का विदेशी मॉडल के साथ बेडरूम वीडियो हुआ वायरल)

कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि फिल्म में ऐश के साथ अनिल कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे, लेकिन बाद में आर.माधवन का नाम सामने आने लगे। हालांकि अब फिल्म के लिए राजकुमार को फाइनल किया जा चुका है। पहली बार ऐश संग फिल्म में काम करने को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बरेली की बर्फी' को आम लोगों के अलावा फिल्मी हस्तियों के बीच भी खूब पसंद किया गया है। इसे देखने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने हाथों से एक पत्र लिखकर राजकुमार का बधाई दी थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन