1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की ‘कबाली’ ने सलमान की सुल्‍तान का रिकार्ड तोड़ा

रजनीकांत की ‘कबाली’ ने सलमान की सुल्‍तान का रिकार्ड तोड़ा

 Written By: Rajesh Yadav
 Published : May 04, 2016 04:43 pm IST,  Updated : May 04, 2016 04:44 pm IST

दक्षिण के सुपर स्‍टार रजनीकांत की फिल्‍म ‘कबाली’ ने सलमान खान की ‘सुल्‍तान’ को रिलीज से पहले ही पीछे छोड़ना शुरु कर दिया है।

kabali
kabali

24 घंटे में 6 मिलियन क्लिक, ‘सुल्‍तान’ का रिकार्ड टूटा

Whacked Out Media की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में इस टीजर को 6 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं,जो कि एक रिकार्ड है। पहले 1 घंटे में 1 मिलियन क्लिक का मिलना किसी भी दक्षिण भारतीय फिल्‍म के लिए एक रिकार्ड है।

इससे पहले यह रिकार्ड शाहरुख की फिल्‍म ‘दिलवाले’ के नाम था जिसे 24 घंटे में 3. 6 लोगों ने देखा था। इसके साथ ही ‘कबाली’ ने सलमान खान की आगामी फिल्‍म सुल्‍तान को भी सोशल मीडिया में पीछे छोड़ दिया है,गौरतलब है कि ‘सुल्‍तान’ के टीजर को पहले 24 घंटे में 3.1 मिलियन लोगों ने देखा था। अगर सबकुछ ठीक रहा तो ‘कबाली’ को ईद के वीकएंड पर वर्ल्‍डवाइड रिलीज किया जाएगा और 7 जुलाई को बॉक्‍स ऑफिस पर इसे रिलीज किया जाएगा। सलमान की फिल्‍म सुल्‍तान 6 जुलाई को रिलीज हो रही है,इस तरह से ईद पर इस बार सलमान बनाम रजनीकांत की भिड़त लगभग तय हो चुकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन