1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Petta Trailer: रजनीकांत की फिल्म 'पेट्टा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, नवाजुद्दीन सिद्दकी दिखे अहम रोल में

Petta Trailer: रजनीकांत की फिल्म 'पेट्टा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, नवाजुद्दीन सिद्दकी दिखे अहम रोल में

 Published : Dec 28, 2018 04:46 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 04:47 pm IST

रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'पेट्टा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दकी भी नजर आने वाले हैं।

Rajnikant- India TV Hindi
Rajnikant Image Source : INSTAGRAM

रजनीकांत(Rajnikant) एक बार फिर अपने फैन्स का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। फिल्म 2.0 की सफलता के बाद उनकी फिल्म 'पेट्टा' आने वाली है। 'पेट्टा' का आज ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में रजनीकांत के साथ नवाजुद्दीन सिद्दकी, तृषा, बॉबी सिम्हा, विजय सेथुपथी, सिमरन बग्गा अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म पेट्टा अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

न्यू ईयर के मौके पर रजनीकांत ने अपने फैन्स को गिफ्ट दिया है। ट्रेलर में हर जगह रजनीकांत ही नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आपको ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दकी की थोड़ी सी झलक देखने को मिलती है। थोड़ी सी झलक होने के बावजूद भी नवाज काफी शानदार लग रहे हैं। फिल्म में नवाज एक नार्थ इंडियन शख्स की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें यह रजनीकांत की 165वीं फिल्म है। फिल्म को उत्तराखंड में शूट किया गया है। इसके साथ ही पेट्टा में रजनीकांत रोमांस करते नजर आने वाले हैं। एक्ट्रेस सिमरन बग्गा के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्म को कार्तिक सुभाराज ने डायरेक्ट किया है। साथ ही रजनीकांत का गैंगस्तर अवतार देखने को मिलेगा। पेट्टा में 90s के लुक में रजनीकांत नजर आने वाले हैं।

आपको बता दें इस साल ही रजनीकांत की फिल्म 2.0 रिलीज हुई है। फिल्म में रजनीकांत के साथ अक्षय कुमार भी नजर आए हैं। अक्षय कुमार फिल्म में विलेन का रोल निभाते नजर आए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।  साथ ही फिल्म के वीएफएक्स लोगों को काफी शानदार लगे हैं।  

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Simmba Review: कॉमेडी, इमोशन्स और एक्शन से भरपूर है रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा'

81 साल के कादर खान की हालत गंभीर, पीएसपी डिसऑर्डर की वजह से दिमाग ने काम करना बंद किया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन