1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राकेश रोशन की डांसिंग स्किल से हैरान हुए यूजर्स, ट्विटर पर हो रहा है ट्रेंड

राकेश रोशन की डांसिंग स्किल से हैरान हुए यूजर्स, ट्विटर पर हो रहा है ट्रेंड

 Published : May 13, 2021 04:10 pm IST,  Updated : May 13, 2021 04:11 pm IST

मशहूर निर्देशक राकेश रोशन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। राकेश रोशन का एक पुराना वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

rakesh roshan - India TV Hindi
राकेश रोशन की डांसिंग स्किल से हैरान हुए यूजर्स Image Source : INSTAGRAM/BOLLYWOODGRAMS

मशहूर निर्देशक राकेश रोशन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। राकेश रोशन का एक पुराना वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। यूजर्स दिग्गज डायरेक्टर कि इस वीडियो को शेयर कर उन्हें एक बेहतरीन डांसर बता रहे हैं। 

हालांकि, एक यूजर के इस ट्वीट किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर राकेश रौशन के लिए मीम्स का सिलसिला शुरू हो गया है। कई ऐसे यूजर्स जो इस ट्वीट पर अपनी हैरानी जताते हुए राकेश रोशन की पुरानी फिल्म की वीडियोज को शेयर कर रहे हैं, जिसमें राकेश रोशन की डांसिंग स्किल बहुत ही आम सी है।

उल्लेखनीय है कि राकेश रोशन का साल 2018 में कैंसर डायग्नोस हुआ था। एक रुटीन चेकअप के दौरान उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला।  राकेश रोशन ने अपनी बीमारी के वक्त में बड़ी ही बहादुरी के साथ खुद को संभाला और अपने फैमिली को हौसला दिया। राकेश रोशन बताते हैं कि उन्हें जीभ के नीचे एक थोड़ा सा महसूस हुआ था, जो आगे चलकर कैंसर की शक्ल ले चुका था। 

अपने फिल्मी करियर में राकेश रोशन मन मंदिर, आंखों आंखों में, खूबसूरत, होटल, प्यारा दुश्मन, वक्त वक्त की बात है, घर घर की कहानी और खून भरी मांग जैसी फिल्में की। इन फिल्मों में उनके काम को काफी सराहा गया। बाद में राकेश रोशन फिल्में डायरेक्ट करने लगे। उनके द्वारा निर्देशित की कई फिल्में आज के दौर में मिसाल बन चुकी हैं। मसलन कोई मिल गया और कृष सरीखे फिल्में। 

मौजूदा स्थिति में खुद के बचाव के लिए राकेश रोशन ने कोरोनावायरस की वैक्सीन भी लगा ली है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन