1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिर्फ इस वजह से राखी सावंत और अर्शी खान ने सलमान से मांग लिए 5 करोड़ रुपए

सिर्फ इस वजह से राखी सावंत और अर्शी खान ने सलमान से मांग लिए 5 करोड़ रुपए

 Published : Jun 20, 2018 07:08 pm IST,  Updated : Jun 20, 2018 07:08 pm IST

सलमान खान हमेशा किसी की भी मदद के लिए सबसे आगे खड़े रहते हैं। इन दिनों वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रेस 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि दबंग खान की इस फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार लिया है।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हमेशा किसी की भी मदद के लिए सबसे आगे खड़े रहते हैं। इन दिनों वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रेस 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि दबंग खान की इस फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार लिया है। अब फिल्म की इस जबरदस्त कमाई ने राखी सावंत और अर्शी खान को सुपरस्टार से पैसे मांगने का बहाना दे दिया है। दोनों ने सलमान की इस बड़ी उपलब्धि पर उनसे 5 करोड़ रुपये की मांग कर डाली है।

जब एक पत्रकार ने 'रेस-3' के 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बारे में अर्शी से पूछा तो उन्होंने कहा, "सलमान खान को फिल्म की कमाई में से कम से कम 5 करोड़ रुपये मुझे देना चाहिए।" राखी भी इस मामले में पीछे नहीं रहीं और उन्होंने कहा, "मैंने भी 'रेस-3' का प्रचार किया है। मैंने लोगों से फिल्म देखने की गुजारिश की तो मुझे भी कुछ पैसे मिलने चाहिए।"

सलमान के बेहतरीन अभिनय से प्रभावित राखी ने कहा कि फिल्म में वह सिल्वेस्टर स्टेलॉन (हॉलीवुड अभिनेता) की तरह दिखे हैं। अर्शी ने कहा कि उन्होंने सलमान की वजह से फिल्म देखी और उनके जैसा कोई नहीं है। गौरतलब है ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन