1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद राखी सावंत ने की बाथटब में मस्ती, फोटोज हुईं वायरल

शादी के बाद राखी सावंत ने की बाथटब में मस्ती, फोटोज हुईं वायरल

 Published : Aug 14, 2019 03:23 pm IST,  Updated : Aug 14, 2019 03:37 pm IST

राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर बाथटब में मस्ती करते हुए फोटोज शेयर की हैं। यह फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Rakhi sawant- India TV Hindi
Rakhi sawant

कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत(Rakhi Sawant) पब्लिसिटी स्टंट से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। इस समय चुपके से की शादी की वजह से राखी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। शादी की फोटो शेयर करने के बाद राखी ने कुछ और फोटोज शेयर की थी जिसमें वो हाथों में चूड़ा पहने और मांग में सिंदूर लगाई हुई नजर आ रही थी। राखी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक एनआरआई से शादी की है। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बाथटब में मस्ती करते हुए फोटोज शेयर की हैं। यह फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

राखी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- अपने प्यार के साथ मस्ती कर रही हूं। राखी के मुताबिक उनकी यह फोटोज उनके पति रितेश ने क्लिक की है। मगर राखी द्वारा शेयर की गई फोटोज में उनके पति कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

Rakhi sawant
Image Source : INSTAGRAMRakhi sawant

Rakhi sawant
Rakhi sawant

Rakhi sawant
Rakhi sawant

Rakhi sawant
Rakhi sawant

कुछ समय पहले जब राखी से उनके पति के बारे में पूछा गया कि वह उन्हे सबसे छुपाकर क्यों रखती हैं। इस बारे में स्पॉटबॉय से बात करते हुए राखी ने कहा- मेरे पति को मीडिया पसंद नहीं है। राखी ने बताया इसी वजह से उन्होंने अपनी शादी के बारे में किसी को नहीं बताया।

Rakhi sawant
Rakhi sawant

Rakhi sawant
Rakhi sawant

आपको बता दें राखी सावंत की वेडिंग पिक्चर्स जैसे ही वायरल हुई, दीपक कलाल को बहुत बुरा लगा और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो पोस्ट करके राखी सावंत को धमकी दी और उनसे 4 करोड़ रुपये की मांग भी की। दीपक ने राखी को पूरे वीडियो में धमकी दी है और कहा है कि वो बदला जरूर लेंगे।

Also Read:

Mission Mangal की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगातार बजा रिपोर्टर का फोन, तंग आकर अक्षय कुमार ने उठाया ये कदम

भूमि पेडनेकर 'मित्रों' एक्टर जैकी भगनानी को कर रही हैं डेट!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन