1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राखी सावंत ने दोबारा शेयर की शादी की तस्वीरें, दूल्हा इस बार भी नहीं आया नजर

राखी सावंत ने दोबारा शेयर की शादी की तस्वीरें, दूल्हा इस बार भी नहीं आया नजर

 Published : Apr 17, 2020 08:11 am IST,  Updated : Apr 17, 2020 10:20 am IST

राखी सावंत ने आजकल अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में राखी के साथ उनके पति फिर दिखाई नहीं दे रहे हैं।

rakhi sawant marriage photos- India TV Hindi
राखी सावंत Image Source : INSTAGRAM

ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में घर पर ही रह रही हैं। वह फैन्स से सोशल मीडिया क जरिए घर में रहने की अपील भी करती रहती हैं। राखी लॉकडाउन का पूरा पालन कर रही हैं और घर में ही हैं। वह अपने फैन्स के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस बार राखी ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है। इन फोटो में राखी अकेली नजर आ रही हैं उनके पति फोटोज से गायब हैं।

राखी की फोटोज के मुताबिक उन्होंने तीन तरीकों से शादी की है। पहली फोटो क्रिश्चियन वेडिंग की है। इस फोटो में वह सफेद रंग के गाउन पहने हाथ में फूलों का गुलदस्ता लेकर खड़ी हैं। उसके बाद राखी ने एक और फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने गले में माला पहनी हुई है। फोटो शेयर करते हुए राखी ने लिखा- कोर्ट मैरिज।

तीसरी फोटो हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी की है। यह फोटो भी कटी हुई है। फोटो में राखी मंडप पर शादी के जोड़े में बैठी हुई हैं और गले में जय माला भी पहनी हुई है।

पति की फोटो शेयर ना करने या सामने ना आने पर राखी का कहना है कि उन्होंने रितेश नाम के एनआरआई से शादी की है। उनके पति को मीडिया के सामने आना पसंद नहीं है इसलिए वह राखी के साथ कहीं नजर नहीं आते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन