1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई छोड़ बेंगलुरु शिफ्ट होंगी राखी सावंत, बताई इसके पीछे की वजह

मुंबई छोड़ बेंगलुरु शिफ्ट होंगी राखी सावंत, बताई इसके पीछे की वजह

 Published : Aug 31, 2019 05:34 pm IST,  Updated : Aug 31, 2019 06:02 pm IST

राखी सावंत को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्ट्रेस राखी सावंत जल्द ही मुंबई को छोड़कर बेंगलुरु शिफ्ट होने जा रही हैं।

राखी सावंत- India TV Hindi
राखी सावंत Image Source :

राखी सावंत को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्ट्रेस राखी सावंत जल्द ही मुंबई को छोड़कर बेंगलुरु शिफ्ट होने जा रही हैं। जब इस पूरे मामले के पीछे की वजह जानने की कोशिश की गई तो यह वजह सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक राखी पति और फैमिली की वजह से बेंगलुरु शिफ्ट होने की सोच रही हैं। राखी शादी के बाद वह अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त पति और फैमिली को देना चाहती हैं।

बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस राखी सावंत ने गुपचुप तरीके से मुंबई के जे डब्लू मैरियट में शादी की थी, शादी की फोटो वायरल होने के बाद यह खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई थी। बता दें कि सबसे पहले राखी सावंत की शादी की खबर एक वेबसाइट में छापी थी। इसमें लिखा था कि राखी सावंत ने एक एनआरआई (NRI) लड़के से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इसमें आगे यह भी लिखा था कि यह शादी उन्होंने मुंबई के जे डब्लू मैरियट होटल में 28 जुलाई को की है।

इसके अलावा इसमें यह जानकारी भी दी गई थी कि यह शादी पूर्णता गोपनीय रखी गई थी। इसमें मात्र घरवालों को बुलाया गया था। जिनकी उपस्थिति भी मात्र 4-5 लोगों की ही थी। इसके अलावा इस बात को दबाकर रखने के लिए दूल्हा-दुल्हन ने होटल के हॉल के बजाय कमरे में शादी की है। इस बारे में जब राखी सावंत से बातचीत गई तो उन्होंने एक सिरे से इस खबर को नकार दिया। उन्होंने कहा कि वह शादी-शुदा नहीं हैं। इस बारे में बताते हुए राखी सावंत ने कहा कि उन्होंने कुछ OTT प्लेटफॉर्म के लिए कुछ ब्राइडल लुक में शूट किया है। लेकिन इस खबर के कुछ दिन बाद ही राखी ने मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा पहने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो शेयर की।

यह फोटो वायरल होने के बाद जब मीडिया ने राखी से शादी को लेकर बात की तो उन्होंने कहां मैंने शादी कर ली है और मेरा पति 'एनआरआई' है। उनका नाम रितेश है। जब राखी से पूछा गया कि उन्होंने पति को मीडिया को सामने क्यों नहीं लाया तो उनका जवाब था वह कैमरा फ्रेंडली नहीं है। इसके बाद तो राखी ने हनीमून की भी फोटो शेयर की। फिलहाल तो राखी की फोटो देखकर यही अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने शादी कर ली लेकिन हम इस खबर की पुष्टी नहीं करते हैं फिलहाल आने वाला वक्त बताएगा या खुद राखी बताएंगी उन्होंने शादी की है या नहीं?

Also Read:

Mission Mangal की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगातार बजा रिपोर्टर का फोन, तंग आकर अक्षय कुमार ने उठाया ये कदम

भूमि पेडनेकर 'मित्रों' एक्टर जैकी भगनानी को कर रही हैं डेट!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन