1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रक्षा बंधन: मुंबई में फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद अक्षय कुमार ने आनंद एल राय और भूमि पेडनेकर के नाम लिखा खास नोट

रक्षा बंधन: मुंबई में फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद अक्षय कुमार ने आनंद एल राय और भूमि पेडनेकर के नाम लिखा खास नोट

 Published : Aug 03, 2021 02:55 pm IST,  Updated : Aug 03, 2021 02:55 pm IST

आनंद एल राय और भूमि पेडनेकर की तारीफ करते हुए, अक्षय कुमार ने कहा कि इस फिल्म की मुंबई शेड्यूल की शूटिंग खत्म करने के बाद वह एक बेहतर अभिनेता के रूप में उभरे हैं।

अक्षय कुमार, आनंद एल राय और भूमि पेडनेक- India TV Hindi
अक्षय कुमार, आनंद एल राय और भूमि पेडनेक Image Source : INSTAGRAM/AKSHAY KUMAR

सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया कि उन्होंने निर्देशक आनंद एल राय की अपनी आने वाली फिल्म 'रक्षा बंधन' के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। भूमि पेडनेकर की मुख्य भूमिका वाली 'रक्षा बंधन' को एक खास कहानी के रूप में दिखाया जाएगा। जो भाई बहन के रिश्तों की खूबसूरती को लोगों के बीच में पेश करेगी।

शूटिंग के खत्म होने पर कुमार ने कहा कि उन्होंने आनंद एल राय, भूमि पेडनेकर और टीम के अन्य सदस्यों के साथ काम करके बहुत अच्छा समय बिताया।

मुंबई शूटिंग शेड्यूल के खत्म होने का ऐलान करते हुए अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "मैं पहले से ही चांदनी चौक की इन सड़कों पर चलना याद कर रहा हूं। भले ही यह एक सेट है लेकिन, आपने इसे इतना वास्तविक बना दिया।"

53 साल के अभिनेता ने कहा कि 'अतरंगी रे' के बाद आनंद एल राय के साथ उनकी दूसरी फिल्म 'रक्षा बंधन' में काम करने के दौरान वह एक बेहतर अभिनेता के रूप में उभरे हैं।

इस बारे में अक्षय कुमार ने कहा, "आनंद एल राय सर... मैं आपके बारे में इसके अलावा क्या ही कह सकता हूं। आप एक जादूगर हैं और आज जब हम रक्षाबंधन के मुंबई शेड्यूल को पूरा कर रहे हैं, तो मुझे पता है कि मैं एक बेहतर सेट को छोड़ रहा हूं,"

फिल्म में कुमार की बहनों की भूमिका में अभिनेत्री सादिया खतीब, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत भी हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन