1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Viral Video: दीपक कलाल ने सिर पर पल्लू रखने से किया मना तो राखी सावंत बोलीं- पति हो या पतीला

Viral Video: दीपक कलाल ने सिर पर पल्लू रखने से किया मना तो राखी सावंत बोलीं- पति हो या पतीला

 Published : Dec 02, 2018 04:04 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 04:05 pm IST

राखी सावंत और दीपक कलाल ने 31 दिसंबर को शादी करने का ऐलान किया है।

दीपक कलाल- India TV Hindi
दीपक कलाल

मुंबई: ड्रामा क्वीन राखी सावंत का ड्रामा कभी खत्म नहीं होगा। प्रियंका और दीपिका की शादी के बीच राखी सावंत ने ऐलान कर दिया कि वो दीपक कलाल से शादी करेंगी। राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर यह ऐलान किया है कि वह दीपक कलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

हाल ही में राखी सावंत ने अपने होने वाले पति दीपक कलाल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राखी और दीपक ने काफी बातें की और ऐसी ऐसी बातें की हैं कि हम आपको बता भी नहीं सकते। दोनों ने लाइव हनीमून और न्यूड शादी करने तक को कह दिया है। इसी दौरान जब राखी सिर पर पल्लू रखने लगी तो दीपक ने कहा तुम तो छम्मक छल्लो हो, मेरी राखी सावंत हो, तुम को सिर ढक रही हो। इस पर राखी सावंत ने कहा- मैं राखी सावंत हूं उसका क्या मतलब है, क्या राखी सावंत न्यूड घूमती है, पति हो या पतीला हो। 

राखी सावंत ने यह भी कहा कि उन्हें मैकडॉन्ल्ड ट्रंप ने साड़ी और चार चार्टर्ड प्लेन गिफ्ट किया है, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूं।

राखी ने एक इन्विटेशन कार्ड शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी की तारीख और वैन्यू का खुलासा किया है। हालांकि राखी को सुर्खियों में रहने का शौक है तो हो सकता है यह भी उनका कोई पब्लिसिटी स्टंट ही हो। कार्ड में लिखा है कि शादी 31 दिसंबर को होगा। राखी के बाद दीपक ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्ड शेयर किया। दीपक 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में नजर आते हैं। शो को करण जौहर, किरण राव, मलाइका अरोड़ा जज करते हैं।​

अपनी शादी की खबर को कंफर्म करते हुए राखी ने indianexpress.com को कहा- ''हां, यह सच है कि हम शादी करने वाले हैं। इंडस्ट्री में सब शादी कर रहे हैं और मुझे लगा कि यह मेरी शादी करने का सही समय है। दीपक ने नेशनल टेलीविजन पर इंडियाज गॉट टैलेंट में मुझे प्रपोज किया था और मैंने हां कहने का फैसला लिया। हमने अभी डेट फाइनल किया है और अब फंक्शन की तैयारी शुरू करेंगे। मैं सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को अपडेट करती रहूंगी। अभी हमें अपनी अच्छी जिंदगी के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहिए।''

राखी हाल ही में तनुश्री दत्ता पर कमेंट के कारण चर्चा में आई थीं। राखी ने तनुश्री को झूठी कहा था। इसके बाद तनुश्री ने राखी पर 10 करोड़ का मानहानि का केस किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन