1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. DeepVeer Reception: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के तीसरे रिसेप्शन की पहली तस्वीर आई सामने

DeepVeer Reception: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के तीसरे रिसेप्शन की पहली तस्वीर आई सामने

 Published : Dec 01, 2018 07:31 pm IST,  Updated : Dec 01, 2018 09:26 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का आज तीसरा रिसेप्शन मुंबई के होटल हयात में है। ये रिसेप्शन बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज के लिए रखा गया है।

deepika- India TV Hindi
deepika

Deepika Padukone and Ranveer Singh Wedding Reception: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दो शादियों के बाद तीन रिसेप्शन रखने का फैसला किया। दोनों ने पहले कोंकणी रीति रिवाज से शादी की और फिर सिंधी रीति रिवाज से। इसके बाद दोनों ने पहले बैंगलुरू में परिवार वालों के लिए रिसेप्शन रखा और फिर मुंबई में मीडिया वालों के लिए। दीपिका और रणवीर का अब आज तीसरा रिसेप्शन हो रहा है। यह रिसेप्शन बॉलीवुड सितारों के लिए रखा गया है। इस रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आ गई हैं। 

दीपिका पादुकोण रेड ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं, वहीं उनके पति रणवीर सिंह ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। दीपिका का रेड गाउन लोगों का ध्यान खींच रहा है। वहीं रणवीर फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं। 

मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

सॉन्ग प्लेलिस्ट: रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज के रिसेप्शन पार्टी की प्लेलिस्ट रणवीर ने खुद तैयार की है।

रिसेप्शन का इन्विटेशन कार्ड: दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन का इन्विटेशन कार्ड बहुत पहले ही सिलेब्रिटीज को भेजा जा चुका है। मनीषा कोइराला ने अपने ट्विटक हैंडल पर इसकी तस्वीर भी शेयर की थी।​

 

ड्रेस कोड: अपने पहले दोनों रिसेप्शन में रणवीर और दीपिका ऑफ वाइट और गोल्डन आउटफिट में नजर आए थे। इस रिसेप्शन पार्टी की थीम ब्लैक टाई है।

कटरीना को भी भेजा गया निमंत्रण: 'कॉफी विद करण 6' में जब करण जौहर ने दीपिका से पूछा था कि क्या वह अपनी शादी में कटरीना कैफ को इन्वाइट करेंगी तो दीपिका ने बिना समय गवाए कहा था- नहीं, लेकिन खबरों के मुताबिक कटरीना को रिसेप्शन का इन्वाइट भेजा गया है और रणवीर ने उन्हें मैसेज भी किया है।

रणवीर-दीपिका ने किए सिद्धी विनायक के दर्शन: शुक्रवार को रणवीर और दीपिका अपने-अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धीविनायक के दर्शन करने गए थे। वहां दोनों सब्यसाची की आउटफिट में नजर आए।

कब हुई थी शादी: रणवीर और दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी में दोनों परिवार के कुछ करीबी ही शामिल हुए थे।

Also Read:

Priyanka Chopra Nick Jonas Sangeet: दुल्हन के आउटफिट से लेकर दूल्हे के परफॉर्मेंस के बारे में जानें सबकुछ

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: मंगेतर श्लोका मेहता के साथ जोधपुर पहुंचे आकाश अंबानी, आनंद पीरामल भी आए नजर

2.0 Movie collection day 2: रजनीकांत और अक्षय की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई पहुंची 38 करोड़ के पार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन