1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खलनायक बने नजर आएंगे जैकी श्रॉफ

खलनायक बने नजर आएंगे जैकी श्रॉफ

 Published : Oct 17, 2016 07:13 pm IST,  Updated : Oct 17, 2016 07:45 pm IST

जैकी श्रॉफ अपने शानदार अभिनय के कारण दर्शकों से सराहना बटोरते आए हैं। इन्हें हमेशा ही फिल्मों में हीरो बनकर विलेन के साथ लड़ते हुए देखा गए है। लेकिन अब जैकी भी विलेन की किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

jackie Shroff in Sarkar 3, Sarkar 3 Actor- India TV Hindi
jackie Shroff in Sarkar 3

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ अपने शानदार अभिनय के कारण दर्शकों से सराहना बटोरते आए हैं। इन्हें हमेशा ही फिल्मों में हीरो बनकर विलेन के साथ  लड़ते हुए देखा गए है। लेकिन अब जैकी भी विलेन की किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जैकी को आगामी फिल्म 'सरकार-3' में खलनायक की भूमिका में देखा जाएगा। अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'सरकार' के सीक्वल 'Sarkar-3' के निर्देशक राम गोपाल वर्मा हैं।

इसे भी पढ़े:- इनके कहने पर टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी से बना रहे हैं दूरिया!

वर्मा ने रविवार को अपने ट्विटर पर फिल्म में नजर आने वाले सभी किरदारों का खुलासा किया। निर्देशक ने ट्वीट किया, "Sarkar-3' में जैकी को मुख्य खलनायक की भूमिका में देखा जाएगा। वह सर के संबोधन वाले किरदार को निभाएंगे।"

वर्मा ने इसकी भी पुष्टि की कि 'Sarkar-3' में डॉन सुभाष नागरे के रूप में अमिताभ की वापसी होगी। लेकिन इसमें 'सरकार राज' के कलाकार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय बच्चन नहीं होंगे। अभिषेक और ऐश्वर्य दोनों ही 'सरकार' के सीक्वल 'सरकार राज' का हिस्सा थे।

वर्मा ने बताया कि अमिताभ और जैकी के अलावा मनोज बाजपेयी, यामी गौतम, अमित साध, रोनित रॉय, रोहिणी हट्टंगडी और भरत दाभोलकर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।

रोमांचक बात यह है कि इस फिल्म में रोहिणी को भी नकारात्म भूमिका में देखा जाएगा। उनके किरदार का नाम रुक्कु बाई देवी होगा। निर्देशक ने इस बात का भी खुलासा किया कि मनोज का किरदार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रेरित होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन