1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राम रहीम ने 'बिग बॉस 9' में जाने से पहले रखी ये शर्त

राम रहीम ने 'बिग बॉस 9' में जाने से पहले रखी ये शर्त

 Published : Sep 09, 2015 06:55 pm IST,  Updated : Sep 21, 2015 07:53 pm IST

मुंबई: सलमान खान के कॉन्ट्रेवर्शियल रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9' में कई कलाकारों की संभावित सूची में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख से अभिनेता बने बाबा गुरमीत राम रहीम का भी नाम था और उम्मीद है

राम रहीम लेंगे 'बिग बॉस...- India TV Hindi
राम रहीम लेंगे 'बिग बॉस 9' में भाग लेकिन एक शर्त पर

मुंबई: सलमान खान के कॉन्ट्रेवर्शियल रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9' में कई कलाकारों की संभावित सूची में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख से अभिनेता बने बाबा गुरमीत राम रहीम का भी नाम था और उम्मीद है कि वो इसमें भाग भी लेंगे लेकिन इतनी आसानी से नहीं। राम रहीम ने 'बिग बॉस 9' में शामिल होने का प्रस्ताव मिलने की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने इसमें जाने के लिए एक शर्त रखी है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख यहां बुधवार को अपनी आगामी फिल्म 'एमएसजी 2-द मैसेंजर' के संगीत लांच पर मौजूद थे। फिल्म 18 सितंबर को रिलीज हो रही है।

यह पूछे जाने पर कि क्या आपसे 'बिग बॉस 9' के लिए संपर्क किया गया था? जवाब में राम रहीम ने कहा, "हां, मुझसे शो में आने के लिए संपर्क किया गया है। लेकिन मैंने उनसे कहा है कि अगर वे मुझे मेरे अनुयायियों से मिलने के लिए रोजाना 2-3 घंटे के लिए बिग बॉस हाउस से बाहर जाने की इजाजत देते हैं, तो ही इसमें शामिल होने के बारे में सोच सकता हूं। फिलहाल कुछ तय नहीं है।"

वैसे पिछले सीजन्स में भी धर्मगुरू जैसे स्वामी अग्निवेश शिरकत कर चुके है तो इसमें कोई चौकाने वाली बात नहीं होगी अगर राम रहीम भी शो में आए। वैसे इनके विवादों की तरफ ध्यान दे तो दर्शक जरूर चाहेंगे की राम रहीम जी शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करें। वहीं उनके शिष्यों की संख्या किसी बॉलीवुड सुपरस्टार से कम नही हैं।

ये भी पढ़ें- Confirmed: सलमान खान फिर करेंगे 'बिग बॉस' को होस्ट

Ram

उनकी फिल्म ‘एमएसजी’ का सीक्वल 18 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा वहीं अगर खबरों की माने तो बिग बॉस 9 अगले महीने मतलब अक्बूर की 11 तरीख को प्रसारित किया जाएगा।

शो के लिए जैसी प्रितिक्रिया थी उससे हटके है इसका प्रोमो। इसकी शुरुआत में हम देख सकते है  दो लोगों को एक-दूसरे से बंधे हुए है जिससे कि ये पता चलता है कि वो भले ही दूसरी टीमों में है लेकिन काम उन्हें साथ ही करना पड़ेगा। उससे उतपन्न हुई कॉन्ट्रोवर्सी का मजा लेते हुए सलमान खान कहते है, "यहां एक करेगा दूसरें को ट्रबल, क्योंकि वन प्लस वन है डबल"।

अगली स्लाइड में जानिए शो से जुड़ी जानकारी और बाकी संभावित कंटेस्टेंट्स के बारे में-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन