1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रामराज्य' का पहला पोस्टर सामने आया

'रामराज्य' का पहला पोस्टर सामने आया

 Published : Mar 13, 2020 06:57 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 06:57 pm IST

'रामराज्य' 2 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म से रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत लीड रोल में होंगे।

'रामराज्य' का पहला...- India TV Hindi
'रामराज्य' का पहला पोस्टर सामने आया

मुंबई: अमन प्रीत सिंह और शोभिता राणा की अपकमिंग मूवी 'रामराज्य' का पोस्टर रिलीज हो गया।  'राम राज्य' से बॉलीवुड में रकुल प्रीत के भाई अमन प्रीत सिंह डेब्यू करेंगे। 2 अप्रैल 2020 को ये फिल्म रिलीज होगी। पोस्टर में अभिनेता अमन पोस्टर में भगवान राम की तस्वीर के साथ खड़े हैं।

'रामराज्य' का पहला पोस्टर सामने आया
'रामराज्य' का पहला पोस्टर सामने आया

फिल्म एक आदर्श समाज 'राम राज्य' के युग का वर्णन करती है, जिसमें किसी भी जाति, पंथ या धर्म के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ रह सकते हैं। इस फिल्म में टेलीविज़न हार्टथ्रोब सलमान शेख, शशवत प्रतीक, राजेश शर्मा, गोविंद नामदेव, मनोज बख्शी, संदीप भोजक, मुख्तार देवखानी और मुश्ताक खान के साथ इंटरनेट सेंसेशन शोभिता राणा भी हैं।

फिल्म नितेश राय द्वारा निर्देशित और शिवानंद सिन्हा द्वारा लिखित है। नाटक का निर्माण प्रबीर सिन्हा ने ली हेलिओस फिल्म के बैनर तले किया है और वाई स्टार सिने एंड टेलीविजन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन