1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर का इन 5 अभिनेत्रियों संग जुड़ा नाम, लेकिन सभी ने छोड़ा साथ

रणबीर का इन 5 अभिनेत्रियों संग जुड़ा नाम, लेकिन सभी ने छोड़ा साथ

 Published : Sep 28, 2016 03:05 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 12:40 pm IST

रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू सिंह के बेटे रणबीर को अभिनय की कला विरासत में मिली है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2007 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवारिया' से की थी।

Ranbir- India TV Hindi
Ranbir

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू सिंह के बेटे रणबीर को अभिनय की कला विरासत में मिली है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2007 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवारिया' से की थी। इस फिल्म में वह सोनम कपूर के साथ मुख्य किरदार में नजर आए थे। लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी निराशाजनक साबित हुई। हालांकि उन्हें अपनी इस फिल्म से दर्शकों के बीच पहचान तो हासिल हो ही गई थी।

इसे भी पढ़े:-

लेकिन रणबीर ने हार नही मानी थी, उन्होंने सिनेमाजगत में खुद को साबित करने के लिए कड़ मेहनत की। इसके बाद रणबीर 'रॉकस्टार', 'बर्फी', 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आए। इन फिल्मों में उनके अंदर छुपा हुआ टैलेंट सबके सामने आया है और इन फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। 2010 में प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म 'राजनीति' में अपने दमदार अभिनय से रणबीर ने सभी से प्रशंसा हासिल की।

रणबीर के फिल्मी करियर में कई उतार-चढ़ाव आए। लेकिन इस बीच वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लव अफेयर्स की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए रहे। रणबीर का नाम इंडस्ट्री से जुड़ी की कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है।

Ranbir
Ranbir

1. कैटरीना कैफ: रणबीर का नाम कैटरीना कैफ के साथ सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा है। दोनों करीब 6 साल तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में रह चुके हैं। इस बीच इन दोनों की शादी का खबरें भी मीडिया में आने लगी थी। ऐसा भी कहा जाने लगा था कि ये दोनो एक दूसरे के परिवारों से भी मिल चुके हैं। लेकिन इस साल की शुरुआत में अचानक ही इनके ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में छा गईं और दोनों की राहें हमेशा के लिए एक दूसरे से जुदा हो गईं। हालांकि दोनों इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

अगली स्लाइड में पढ़िए और किन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा रणबीर का नाम:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन